{"_id":"5c23e6fbbdec2257071f653f","slug":"151545856763-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
उप्र बैडमिंटन एसोसिएशन के निर्देशन में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आईएफटीएम विश्वविद्यालय में गुरुवार से राज्य स्तरीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। प्रतियोगिता में 30 दिसंबर तक चलेगी और करीब 70 जिलों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। देर रात तक सात जिलों की टीमें पहुंच चुकी हैं।
सचिव सतीश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए टीम गुरुवार सुबह नौ बजे तक पंजीकरण करा सकती हैं। मुरादाबाद से 18 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में मैचों के लिए चार एकल, दो युगल और एक मिक्स्ड डबल्स का वर्ग रखा गया है। करीब दो सौ खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। सतीश शर्मा के अनुसार यह प्रतियोगिता गुवाहाटी में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है। जीतने वाले खिलाड़ियों को चार अंक, उपविजेता को तीन अंक, सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों को दो और क्वार्टर फाइनल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को एक अंक दिया जाएगा। इसके बाद लखनऊ और पीलीभीत में भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। तीनों प्रतियोगिता के अंकों के आधार पर बनी मेरिट से चयन होगा। उन्होंने बताया कि विजेता, उपविजेता, सेमीफाइनल और क्वार्टर फाइनल खेलने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। टीमों को रात में रेलवे स्टेशन से प्रतियोगिता स्थल तक ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है।