फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   स्केटिंग प्रतियोगिताओं में स्प्रिंग फील्ड्स का दबदबा

स्केटिंग प्रतियोगिताओं में स्प्रिंग फील्ड्स का दबदबा

Sat, 15 Dec 2018 02:03 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
स्केटिंग प्रतियोगिताओं में स्प्रिंग फील्ड्स का दबदबा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

स्प्रिंग फील्ड्स में दो दिवसीय अंतर विद्यालयीय स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता का शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले दिन विभिन्न स्कूलों के करीब चार सौ विद्यार्थियों ने अलग-अलग वर्गों की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपना लोहा मनवाया। स्प्रिंग फील्ड्स के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
प्रबंधक विपिन जेटली ने इसका उद्घाटन किया। सारांश और अर्श गोयल ने सभी खिलाड़ियों की ओर से उनका स्वागत किया। स्कूल के बच्चों ने समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रबंधक विपिन जेटली और नीरू सरन ने गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिताओं की शुरुआत की। छह से आठ वर्ष (रोलर) वर्ग में स्प्रिंग फील्ड्स के सिद्धमान पांडेय प्रथम रहे। जबकि डीपीएस के नैतिक चौधरी द्वितीय और आर्यंस स्कूल के आरिस गुप्ता और मिहिर चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। आठ से 10 वर्ष (रोलर) वर्ग में गांधी नगर पब्लिक स्कूल के ध्रुव पाठक प्रथम, डीपीएस के रोहन सिंह द्वितीय और स्प्रिंग फील्ड्स के मो. अली तृतीय स्थान पर रहे। 10 से 12 वर्ष (रोलर) वर्ग में विल्सोनिया स्कालर्स के मिस्वाह उल हक प्रथम, आर्यंस के विराट द्वितीय और स्प्रिंग फील्ड्स के तरुण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

चार से छह वर्ष (हाइपर) वर्ग में स्प्रिंग फील्ड्स के अंश गोयल प्रथम, स्प्रिंग फील्ड्स के आरव दीप द्वितीय और डीपीएस के अहमद हसन जयंत तृतीय, छह से आठ वर्ग (हाइपर) वर्ग में स्प्रिंग फील्ड्स के पर्व प्रथम, डीपीएस के यश अग्रवाल द्वितीय और आर्यंस के अर्नव तिवारी तृतीय, आठ से 10 वर्ष (हाइपर) वर्ग में आर्यंस का कब्जा रहा। क्रिश कालरा प्रथम, भावेश द्वितीय और तलाक्ष तृतीय स्थान पर रहे। 10 से 12 वर्ष (हाइपर) वर्ग में पारकर कालेज के सलमान प्रथम, आर्यंस के उत्कर्ष द्वितीय और स्प्रिंग फील्ड्स के दक्ष तृतीय, चार से छह वर्ष (इन लाइन वर्ग) में स्प्रिंग फील्ड्स के विराट सिद्धू प्रथम, डीपीएस के सरकार द्वितीय और डीपीएस के मनन पाठक ने तीसरे, छह से आठ वर्ष (इन लाइन) वर्ग में डीपीएस के सरांश प्रथम, आर्यंस के द्वितीय और डीपीएस के वंश चौधरी तीसरे स्थान पर आए। शनिवार को भी अलग-अलग वर्गों में प्रतियोगिता होगी। निर्णायक नितिन चतुर्वेदी, आर्यंस राणा, आरिस अली, दिव्या त्यागी रही। संचालन प्रियंका कनौजिया ने किया। इस दौरान डा. पूनम मेहंदीरत्ता, धर्मेंद्र कौशिक, मनजीत सिंह, अर्जित, अर्पिता, अविंतका, रुचि, अंजुम, सुनीता और विमल सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed