{"_id":"5b413e004f1c1ba64e8b46e0","slug":"151531002368-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विभागों की खींचतान, खामियाजा भुगत रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो विभागों की खींचतान, खामियाजा भुगत रहे बच्चे
Updated Sun, 08 Jul 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा एवं बिजली विभाग की आपसी खींचतान का खामियाजा नौनिहालों को भुगतना पड़ रहा है। बिजली का बिल जमा नहीं होने से बिजली विभाग ने नगर क्षेत्र के आधा दर्जन स्कूलों की बिजली काट दी है। दो स्कूलों की बकाया वसूली के लिए रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी कर दिया है। बिजली कटने से गर्मी में बच्चे बेहाल हैं।
नगर क्षेत्र में 83 प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल हैं। अधिकतर स्कूलों का सालों से बिजली बिल जमा नहीं हुआ है। बिल जमा नहीं होने पर बिजली विभाग ने नोटिस जारी करने के बजाए प्राथमिक विद्यालय झांझनपुर, प्राथमिक विद्यालय कांशीराम नगर, प्राथमिक विद्यालय कानून गोयान, जूनियर हाईस्कूल मझोला, प्राथमिक विद्यालय गांधी पार्क, जूनियर हाईस्कूल दांग के कनेक्शन काट दिए हैं। गांधी पार्क स्कूल और दांग स्कूल की आरसी भी जारी कर दी। दो जुलाई से स्कूल खुल गई हैं। भीषण गर्मी और उमस से बच्चों का बुरा हाल है। बच्चे गर्मी से परेशान हो रहे हैं। कई बच्चे घरों से हाथ का पंखा लेकर स्कूल पहुंच रहे हैं। शिक्षकों के मुताबिक गर्मी के चलते बच्चे स्कूल आने को तैयार नहीं है। जिससे बच्चों की उपस्थिति पर असर पड़ रहा है।
18 को परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों के बिजली का 14 लाख 95 हजार 270 रुपये का बिल भुगतान हुआ है। कोषागार से यह भुगतान अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड एक, दो एवं तीन और अधिशासी अभियंता नगरीय विद्युत खंड एक, दो और तीन के खातों में ट्रांसफर हुआ है। इसके बाद भी विभाग ने लापरवाही बरतकर कनेक्शन काटे हैं।
विज्ञापन
- योगेंद्र कुमार, बीएसए
- शिक्षा विभाग ने मार्च में धनराशि जमा कराई है। वो राशि नए कनेक्शनों के लिए है। यदि बिजली विभाग के स्तर पर कहीं गड़बड़ी हुई तो इसकी जांच कर कनेक्शन जोड़ दिए जाएंगे।
- संजय जैन, अधिशासी अभियंता खंड एक