{"_id":"5b3fe23a4f1c1bfb7e8b4b3a","slug":"151530913338-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू कालेज में छात्रों का हंगामा, प्राचार्य कक्ष में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू कालेज में छात्रों का हंगामा, प्राचार्य कक्ष में धरना
Updated Sat, 07 Jul 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। विश्वविद्यालय की वेबसाइट बंद होने से शुक्रवार को हिंदू कलेज में छात्रों ने जमकर हंगामा किया। प्राचार्य का घेराव करने बाद छात्र उन्हीं के कक्ष में धरने पर बैठ गए। हंगामे के बीच छात्रों की पीएसी कर्मियों से झड़प भी हुई। छात्रों की नाराजगी और कालेज बंद करने की चेतावनी के बाद दोपहर में वेबसाइट खोली गई।
विश्वविद्यालय ने स्नातक में प्रवेश के लिए पुराने पंजीकरण फार्म जमा करने के लिए छह जुलाई तक तारीख बढ़ाई थी। सुबह दस बजे छात्र फार्म जमा करवाने कालेज पहुंचे तो वेबसाइट बंद थी। कालेज में करीब तीन सौ छात्र परेशान रहे। दो घंटे तक वेबसाइट नहीं खुलने से छात्र परेशान इधर-उधर भटकते रहे। छात्रों ने इसकी शिकायत कालेज के प्राचार्य डा. आरके बंसल से की। प्राचार्य ने विश्वविद्यालय का हवाला देकर किसी भी तरह की मदद करने से इंकार कर दिया। इससे विद्यार्थी भड़क गए और एबीवीपी के छात्र नेता चकित चौधरी और कुशल शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन करने लगे।
एबीवीपी नेताओं के साथ कई छात्र प्राचार्य के कक्ष में पहुंचे और वहीं धरने पर बैठ गए। छात्रों ने विश्वविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कालेज में तैनात पीएसी कर्मी छात्रों को धरने से उठाने पहुंच गए, इससे छात्रों का गुस्सा और भड़क गया। छात्रों की पीएसी कर्मियों से तीखी बहस हुई। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए प्राचार्य ने विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. एनएन पांडे से फोन पर वार्ता कर वेबसाइट खुलवाने की मांग की। इसके बाद भी वेबसाइट नहीं मिली। छात्र धरने से नहीं उठे और कालेज बंद कराने की चेतावनी देने लगे। प्राचार्य ने दोबारा से प्रो. एनएन पांडे को फोन कर वेबसाइट खुलवाने का आग्रह किया। इसके बाद दोपहर 1.20 बजे वेबसाइट खोली गई। अपराह्न चार बजे तक फार्म जमा हुए।