{"_id":"5b37e0c94f1c1bca228b85a0","slug":"151530388681-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षित सीटों पर सिंबल को खत्म करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षित सीटों पर सिंबल को खत्म करने की मांग
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंदरकी। नगर के मौहल्ला नूरूल्ला में आर्यजन कल्याण समिति के कैम्प कार्यालय पर दलित एकता मंच की बैठक में आरक्षित सीटों पर सिंबल देने पर रोक लगाने की मांग उठी वहीं मांग पूरी न होने पर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंकार सिंह दलित ने कहा कि हमारी पांच सूत्रीय मांगों में मुख्यता भारत में सभी प्रकार की आरिक्षत सीटें जैसे सांसद, विधायक सीट के साथ ही स्थानीय निकाय और पंचायत आरिक्षत सीटों पर किसी भी राजनैतिक पार्टियों का दखल खत्म होगा और हमारे चुने हुए जनप्रतिनिधि गुलामी मुक्त होगें अर्थात आरक्षित सीट पर आरक्षित कोटे का प्रतिनिधि निर्दलीय चुनाव जीतकर जाएगा तब वह सभी निर्दलीय जनप्रतिनिधियों को एक दल बनकर दलितों पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाकर अपनी मांगों को मनमाने में सफल हो सकते है। दूसरा यह यह है कि आरक्षित वर्ग कोटे की महिलाओं से दूसरे वर्ग के लोग तिकड़म मिलाकर शादी करके आरक्षित कोटे से चुनाव जीत का लाभ उठा लेते है। ऐसी महिला की जाति उसके पति से जोड़ दिया जाए ताकि आरक्षित कोटे का दुर्पयोग न हो सके। बैठक में अध्यक्षता राम सिंह आर्य और संचालन मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता वीर सिंह राणा ने किया। बैठक में दलित एकता मंच के जिलायक्ष जॉन मेजर, नरेश एडवोकेट, लाल सिंह, विश्वजीत, ओंकार एडवोकेट, मिथिलेश गौतम, रामभरोसे, रामवीर सिेंह, डा. खड़क सिंह, संजय दास, भगवत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन