फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अंगूठे के जुगाड़ पर लखनऊ की टीम ने मारे छापे

अंगूठे के जुगाड़ पर लखनऊ की टीम ने मारे छापे

Tue, 17 Oct 2017 02:07 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
अंगूठे के जुगाड़ पर लखनऊ की टीम ने मारे छापे
केंद्र के निर्देश पर डिप्टी डायरेक्टर की टीम मुरादाबाद पहुंची
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
सरकारी दफ्तरों में कामकाज को दुरुस्त करने के लिए सरकार ने बायोमीट्रिक हाजिरी का बंदोबस्त किया तो कामचोर कर्मचारियों ने अंगूठे का जुगाड़ बनाकर उसका भी तोड़ निकाल लिया। अमर उजाला में इसका खुलासा होने के बाद केंद्र सरकार ने इस पर उच्च स्तरीय जांच बैठा दी है। डिप्टी डायरेक्टर यूआईडीए के नेतृत्व में लखनऊ से पहुंची एक उच्च स्तरीय टीम ने मुरादाबाद में बायोमीट्रिक मुहर बनाने वालों की छानबीन शुरू कर दी है।
कोर्ट रोड पर दुर्गा मंदिर के आसपास स्थित कई दुकानों पर बायोमीट्रिक मुहर तैयार की जाती हैं। स्कूल - कालेजों और सरकारी दफ्तरों के कर्मचारियों के साथ ही आधार कार्ड बनाने वालों ने भी बड़ी संख्या में यहां से मुहर तैयार कराई हैं। ‘अमर उजाला’ ने 28 सितंबर को इस धंधे का खुलासा किया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने भी दुकानों पर छापामारी की थी। एक दुकान से बायोमीट्रिक मुहर बरामद भी हुई थी। अमर उजाला में मामला उजागर होने के बाद केंद्र सरकार ने भी इसकी छानबीन के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को डिप्टी डायरेक्टर यूआईडीए अवधेश चंद्र निगम के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय टीम ने मुरादाबाद में मुहर बनाने वाली दुकानों पर छानबीन की। पहचान छुपाकर यह टीम शहर में मुहर की दुकानों को खंगाल रही है। हालांकि डिप्टी डायरेक्टर और उनकी टीम के सदस्यों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। अलबत्ता टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में घूमकर बायोमीट्रिक मुहर बनाने वालों की तलाश की। टीम ऐसे लोगों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके केंद्र को सौंपेगी। टीम के साथ तकनीकि विशेषज्ञ भी हैं। जो पूरे मामले की तकनीकि पहलुओं से जांच पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed