फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मुरादाबाद-काशीपुर हाईवे पर डंपर ने बाईक सबार छात्र को कूचला मौके पर मौत, एक घंटे जाम लगा-City

मुरादाबाद-काशीपुर हाईवे पर डंपर ने बाईक सबार छात्र को कूचला मौके पर मौत, एक घंटे जाम लगा-City

Fri, 09 Jun 2017 01:08 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद-काशीपुर हाईवे पर डंपर ने बाईक सबार छात्र  को कूचला मौके पर मौत, एक घंटे जाम लगा-City
हादसे में छात्र की मौत, हाईवे पर लगाया जाम, सिपाही को पीटा
विज्ञापन

क्रासर
- मुरादाबाद- काशीपुर मार्ग पर एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही रही ठप
- 100 डायल के कांस्टेबिल ने जाम लगा रहे लोगों पर चलाई लाठी
अमर उजाला ब्यूरो
भोजपुर (मुरादाबाद)।
भोजपुर थानाक्षेत्र में मुरादाबाद- काशीपुर मार्ग पर गोधी गांव के पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार छात्र को कुचल दिया। इस हादसे में छात्र की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर यूपी डायल 100 की गाड़ी पहुंच गई। जाम लगा रहे लोगों पर सिपाही ने लाठी चला दी। जिससे लोग भड़क गए और उन्होंने सिपाही को पीट दिया। एसडीएम और सीओ ने लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा।
गोधी निवासी सद्दाम हुसैन (19) पुत्र स्व. एहसान अली तथा वसीम पुत्र अनीस अहमद वृहस्पतिवार सुबह अपनी बाइक द्वारा गैस सिलेंडर लेने काशीपुर तिराहे पर जा रहे थे। काशीपुर-मुरादाबाद मार्ग पर गोधी ग्राम के पास पेट्रोल पंप के सामने तेज गति से पीछे से आ रहे बजरफुट से लदे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस हादसे में मो. सद्दाम हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वसीम घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारी और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए। ग्रामीणों ने यूपी डायल 100 को हादसे की जानकारी दी। लेकिन काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस की देरी होने पर लोग भड़क गए। उन्होंने मुरादाबाद- काशीपुर मार्ग पर वाहन खड़ा कर जाम लगा दिया। इसी बीच 100 डायल की पुलिस पहुंच गई। एक सिपाही ने जाम लगा रहे लोगों पर लाठी चला दी। जिस पर लोग भीड़ भड़क गए और सिपाही के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी। इस दौरान सिपाही के साथ मारपीट ी गई। किसी तरह पुलिस ने सिपाही को बचाया। लोगों में भोजपुर पुलिस के खिलाफ भी गुस्सा था। उनका कहना था कि हादसे की सूचना मलने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव और एसडीएम पहुंच गए और उन्होंने भीड़ को समझा कर जाम खुलवाया। भोजपुर एसओ प्रेम चंद्र शर्मा ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जबकि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरुवार को आना था छात्र का रिजल्ट
मुरादाबाद। हादसे में जान गंवाने वाला छात्र सद्दाम हुसैन हैविट मुस्लिम इंटर कालेज में इंटरमीडिए का छात्र था। गुरुवार को उसका रिजल्ट आ रहा था। सद्दाम के पिता एहसान की 12 वर्ष पहले मौत हो गई थी। सद्दाम व उसका जुड़वा भाई भी पढ़ाई के साथ घर का खर्च भी चलाता था। इस हादसे को लेकर परिजनों के साथ ही ग्रामीणों भी गम में हैं।



डंपर का पीछा कर रही थी सरकारी गाड़ी
मुरादाबाद। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने बताया है कि डंपर की रफ्तार बहुत तेज थी। डंपर के पीछे एक सफेद रंग की सरकारी गाड़ी पीछा कर रही थी। जिसे बचकर डंपर चालक भाग रहा था। लोगों की माने तो वह गाड़ी आरटीओ दफ्तर और फिर खनन विभाग की थी। हादसे के बाद गाड़ी मुरादाबाद की ओर तेजी से निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed