{"_id":"59ee410f4f1c1b60678b7054","slug":"15087865245-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार मनाकर लौटी भीड़ तो वाहनों में बदहाली का नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार मनाकर लौटी भीड़ तो वाहनों में बदहाली का नजारा
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
त्योहार मनाकर लौटी भीड़ तो वाहनों में बदहाली का नजारा
चंदौसी (संभल)। दूर-दराज मेहनत मजदूरी करने वाले, नौकरी पेशा और रिश्तेदारी में त्योहार मनाने आए लोग वापस आने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को त्योहार मनाकर अपने गंतव्य को लौटे, तो ट्रेनें फुल नजर आईं। बसों में भी पैर रखने की जगह नहीं मिली। डग्गामार वाहनों में जान जोखिम डालकर लोगों ने सफर किया।
दीपावली, गोवर्धन और भैयादूज का त्योहार मनाने के बाद लोगों ने अपने गंतव्य का रुख किया, तो यातायात साधनों की बेहद कमी नजर आई। रेल, बस सुविधाएं नाकाफी साबित हुईं। ट्रेनों में खचाखच भीड़ का नजारा दिखा। बसें भी फुल नजर आईं। गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोगों ने जान जोखिम में डालकर सफर किया। शहर के अधिकांश चौराहों और स्टैंड पर यात्रियों ने घंटों वाहनों का इंतजार किया। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं और बच्चों को हुई। लोग बेहाल नजर आए। गंतव्य तक पहुंचने को कड़ी मशक्कत हुई।