{"_id":"59ee3ae44f1c1bf3538b8e9b","slug":"150878494517-tanda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्सर सवार नकाव पोश बदमाशो ने आढती से लूटपाट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्सर सवार नकाव पोश बदमाशो ने आढती से लूटपाट की
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचा सटाकर आढ़ती से 40 हजार की नगदी लूटी
टांडा (रामपुर)। कोल्ड स्टोरेज को आलू का भुगतान करने आ रहे आढ़ती से बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर 40 हजार की नगदी लूट ली। अचानक हुई इस वारदात के बाद पीड़ित ने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। कोतवाल आरवी कौल का कहना है कि एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
तहसील स्वार स्थित नोबत राम आढ़त के पार्टनर निवासी मोहल्ला खास स्वार सुभान अली पुत्र असगर अली सोमवार दोपहर को आलू का भुगतान करने के लिए टांडा के रामपुर रोड स्थित कोल्ड स्टोर आ रहा था। मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग स्थित महाराणा प्रताप डिग्री कालेज के पास पीछे से आ रहे दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने आढ़ती की बाइक के बराबर अपनी बाइक खड़ी कर दी और कनपटी पर तमंचा लगाकर रुमाल में बंधी 40 हजार की नगदी लूट ली। लूट की वारदात के बाद पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। आरोप है कि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में आढ़ती की सूचना पर पुलिस ने कोल्ड स्टोर और मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।