{"_id":"59ece0bd4f1c1b86698b6f13","slug":"15086963284-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा प्रेरकों ने मानदेय दिलाए जाने के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा प्रेरकों ने मानदेय दिलाए जाने के लिए सौंपा ज्ञापन
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा प्रेरकों ने मानदेय दिलाए जाने के लिए सौंपा ज्ञापन
शिक्षा प्रेरकों ने 30 माह से मानदेय नहीं मिलने पर जताया आक्रोश
राज्यमंत्री के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर मानदेय दिलाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी।
शिक्षा प्रेरकों ने बकाया मानदेय दिलाए जाने के लिए रविवार को राज्यमंत्री गुलाब देवी के प्रतिनिधि रामपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। शिक्षा प्रेरकों ने मानदेय नहीं मिलने से परिवार के पालन पोषण पर संकट गहराने की बात कही। समस्याओं के समाधान की मांग की।
शिक्षा प्रेरकों ने राज्यमंत्री गुलाब देवी के सुभाष रोड स्थित निवास पर प्रतिनिधि रामपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 30 माह से मानदेय नहीं मिलने की बात कही गई है। शिक्षा प्रेरकों ने बकाया मानदेय दिलाए जाने के लिए मंत्री प्रतिनिधि से गुहार लगाई। परिवार के पालन पोषण पर संकट गहराने की दुहाई दी। शिक्षा प्रेरकों ने कहा कि शिक्षा प्रेरक विभिन्न सरकारी कार्यों को निष्ठा पूर्वक पूरा कर रहे हैं। बावजूद इसके उनका मानदेय नहीं दिया जा रहा है। पिंकी शर्मा, सर्वेश कुमार बिल्लू, गौस मोहम्मद, आयुषी पाठक, सुनोज राणा, मीनाक्षी, बबीता, राजेश कुमार, छोटे लाल, ममता देवी, संजीव कुमार, महेश, मनोज शर्मा मौजूद रहे।
फोटो के साथ