फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   राज्यमंत्री गुलाब देवी ने अपने मुस्लिम भाई का किया तिलक

राज्यमंत्री गुलाब देवी ने अपने मुस्लिम भाई का किया तिलक

Sat, 21 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
राज्यमंत्री गुलाब देवी ने अपने मुस्लिम भाई का किया तिलक
राज्यमंत्री गुलाब देवी ने अपने मुस्लिम भाई का किया तिलक
विज्ञापन

भाईदूज पर दिखी सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, जोश और उत्साह का नजारा
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी।
भाई बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक पर्व भैया दूज शनिवार को धूमधाम और श्रद्धाभाव से मनाया गया। राज्यमंत्री गुलाब देवी ने शनिवार को अपने मुस्लिम भाई के तिलकर कर नारियल और मिठाई भेंट की। भाई बहन के असीम स्नेह और सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश की।
भैयादूज के महापर्व पर राज्यमंत्री गुलाब देवी ने जारई गेट निवासी अपने मुस्लिम भाई सलीम सैफी के घर पहुंचकर तिलक किया। चंदन रोली और अक्षत से तिलक के बाद नारियल और मिठाई भेंट में दी। भाई ने भी अपनी बहन को उपहार दिया। हिंदू बहन और मुस्लिम भाई के असीम स्नेह को देखकर लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। इस दौरान नगर के कई दिग्गज लोग साथ रहे। भाईदूज पर उत्साह और जोश का नजारा दिखा। गुलाब देवी ने कहा कि आपस में भाईचारा बढ़ाएं। एक दूसरे के प्रति सम्मान और स्नेह का बर्ताव करें। त्योहार हमें आपस में मिलजुल कर रहना सिखाते हैं।
विज्ञापन


फोटो के साथ

सोशल मीडिया पर भैयादूज की रही धूम
चंदौसी। भैयादूज के पर्व पर सोशल मीडिया पर बधाइयों की धूम रही। बहन-भाइयों ने एक दूसरे को एक से बढ़कर एक मैसेज पोस्ट कर बधाई दी। बदले समय में सोशल मीडिया के चलन ने सात समुंदर पार बैठे भाई बहन की दूरी कम की। दिन भर बधाइयों का सिलसिला चला। फेसबुक, व्हाट्स एप पर त्योहार के सेलिब्रेशन का बेहतर माध्यम बने नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़, गोले की बंपर सेल
चंदौसी। मिठाई की दुकानों पर शनिवार को भारी भीड़ का नजारा रहा। दुकानों पर दिन भर भीड़ का नजारा रहा। मिठाई खरीदने के लिए लोगों ने घंटो इंतजार किया। लंबी कतारों में लगकर मिठाई खरीदी। बिल्कुल ऐसी स्थिति नारियल खरीदने के लिए भी हुई। लोग दुकानों पर नारियल खरीदने के लिए लंबी कतारेें में लगे नजर आए। बेहतर कारोबार से दुुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए।

कान्हा जी की हुई दूज, दिखा उत्साह
चंदौसी। घर घर कान्हा जी स्थापित किए हुए हैं। भक्त कान्हा जी को परिवार के सदस्य के रूप में मानते हैं। विशेष पूजा अर्चना के साथ साथ प्रतिदिन उनकी सेवा होती है। ऐसे में शनिवार को भैया दूज के उपलक्ष्य में घर की कन्याओं ने कान्हा जी की दूज की। चंदन रोली और अक्षत का तिलक किया। नारियल भेंट किया। विधि विधान से पूजन अर्चन के साथ आरती की। मन्नत मांगी।

भैया दूज पर मैन बाजार में पसरा सन्नाटा
चंदौसी। भैया दूज पर मुख्य बाजार में सन्नाटा पसरा नजर आया। अधिकतर व्यापारी भैयादूज के चलते शहर से बाहर गए हुए थे। व्यापारिक प्रतिष्ठान और कारखाने बंद होने से मैन बाजार में सन्नाटा पसरा नजर आया।


भैया दूज पर भी जमकर हुई आतिशबाजी
चंदौसी। छोटी दीपावली से शुरू हुई आतिशबादी शनिवार को भैया दूज पर भी जमकर हुई। शाम होते ही रंग बिरंगी आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो गया। हर तरफ मनमोहक नजारों ने माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों और युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की।

फोटो के साथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed