फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हादसा-1

हादसा-1

Thu, 19 Oct 2017 12:07 AM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
हादसा-1

विज्ञापन
बसों की टक्कर में दो यात्रियों की मौत, 24घायल
गुन्नौर/चंदौसी (संभल)
मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर बुधवार तड़के करीब 6.30 बजे गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में काली मंदिर रोड पर बुलंदशहर व कौशांबी डिपो की दो परिवहन निगम की बसों की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक यात्री घायल हो गए। 19 घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

मंगलवार की रात दिल्ली में दूर दराज के मेहनत मजदूरी करने वाले लोग घरों को लौटने के लिए बसों में सवार हुए। इनमें कौशांबी डिपो (यूपी-14 डीटी-4961) की बस भी मध्यरात्रि के बाद करीब तीन बजे बदायूं के लिए रवाना हुई। जब यह रोडवेज बस बुधवार सुबह 6.30 बजे गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे पर नरौरा से आगे बढ़ी तो काली माता के मंदिर के निकट सामने से बदायूं की ओर से आ रही बुलंदशहर डिपो (यूपी-टी-17/7703) की बस आ गई। सुबह के बक्त शायद एक चालक को झमकी लग गई, जिससे दोनों रोडवेज की बसों में जोरदार टक्कर हुई। जिसमें बुलंदशहर डिपो की बस टकराने के बाद खाई में जा गिरी तो दूसरी बस का भी एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बसों के टकराने के बाद यात्रियों की चीख पुकार से वातावरण गूंज उठा। काली मंदिर पर मौजूद लोग पहुंचे। सूचना पर गुन्नौर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को बस से बाहर निकाला गया। बताते हैकि बुलंदशहर डिपो की बस में सवारियां कम ही थी, जो टक्कर होने के बाद पीछे से आई दूसरी बस में सवार होकर चली गई। लेकिन दिल्ली से बदायूं जा रही बस में करीब पचास से अधिक यात्री बताए जा रहे थे। तत्काल एंबुलेंस आदि मौके पर पहुंची। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षर रविशंकर छवि, सीएमओ डा.अमिता सिंह आदि सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को राजकीय चिकित्सालय गुन्नौर ले जाया गया। लेकिन इनमें शाहजहांपुर जिले के परोर थाने के रेठली गांव निवासी सुबोध कुमार (35) पुत्र गजेंद्र, बदायूं जिले के हजरतपुर थाने के दुंदीनगला निवासी पप्पू पुत्र रामविलास (40) की मौत हो गई। जबकि उन्नीस अन्य घायल हो गए। इसमें दो बेहोश घायलों का नाम पता अभी ज्ञात नहीं हो सका है। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब छह सात अन्य घायल भी थे, जो दूसरी बसों पर बैठकर अपने घरों को चले गए। कुल घायलों की संख्या दो दर्जन से अधिक बताई जा रही है। राजकीय अस्पताल पहुंचे सभी 19 घायलों को जिला अस्पताल बदायूं रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed