फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मानकपुर के तलाब में डूबकर तीन किशोरियों की मौत

मानकपुर के तलाब में डूबकर तीन किशोरियों की मौत

Tue, 17 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
मानकपुर के तलाब में डूबकर तीन किशोरियों की मौत
मानकपुर के तलाब में डूबकर तीन किशोरियों की मौत
विज्ञापन

चंदौसी (संभल)।
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मानकपुर के तालाब में डूबकर देवरखेड़ा निवासी विशन देवी(14), योगबाला (12) और विशन देवी (15) की मौत हुई है। घटना सोमवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे हुई है। देवरखेड़ा गांव दो परिवारों की तीन किशोरियों की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है।

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव देवरखेड़ा निवासी विशन देवी व योगबाला पुत्र पप्पू और विशन देवी पुत्री मंगली गांव की महिलाओं और लड़कियों के संग मजदूरी पर धान झाड़ने के लिए सुबह सात बजे थाना क्षेत्र के ही मानकपुर गांव पहुंची। धान झाड़ने के बाद विशन देवी, योगबाला, विशन देवी और निशा खेत के नजदीक तालाब पर पहुंचंी। तालाब के अंदर से जलघुइया (जलकुंभी) का फूल तोड़ने के लिए अंदर घुस गईं। तालाब में चारों डूबने लगीं। बाहर खड़ी शीतल की मदद से निशा बाहर आ गई। तीनों को डूबता देख मदद के लिए निशा और शीतल खेत की ओर दौड़ी। बहुत देर तक किशोरियों के वापस नहीं आने पर खेत पर धान झाड़ने आईं गांव की ही कलावती पत्नी भोगराज और सुन्नकी भी रास्ते में ही मिल गईं। शीतल ने पूरी घटना की जानकारी दी। सभी तालाब की ओर दौड़ीं। राजवाला, वीरबाला, मोहरश्री, भागवती, शीतल और अन्नू ने तालाब में घुसकर डूब चुकीं विशन देवी, योगबाला और विशन देवी को बाहर निकाला। परिजनों को सूचना दी। मौके पर परिजन पहुंचे। विशन देवी और योगबाला के पिता पप्पू ने 100 नंबर पुलिस और 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। पप्पू अपनी दोनों बेटियों को बाइक से गांव लेकर आए। विशन देवी पुत्री मंगली को भी गांव लाया गया। घटना के करीब आधा घंटे के बाद पुलिस गांव पहुंची। पप्पू समेत ग्रामीणों की पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक हुई। करीब दो बजे गांव में उप जिलाधिकारी पीपी सिंह और पुलिस उपाधीक्षक अकील अहमद पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस, 108 एंबुलेंस और 100 डॉयल पुलिस की शिकायत की। पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed