फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   छजलैट क्षेत्र में गालिब है तेंदुए का खौफ

छजलैट क्षेत्र में गालिब है तेंदुए का खौफ

Mon, 16 Oct 2017 02:19 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
छजलैट क्षेत्र में गालिब है तेंदुए का खौफ
किसानों और भाकियू ने की तेंदुए को पकड़वाने की मांग
विज्ञापन

कांठ। छजलैट क्षेत्र में तेंदुए के खौफ के चलते किसान खेतों पर अकेले जाने से कतरा रहे हैं। भाकियू और किसानों ने तेंदुए को पकड़वाए जाने की मांग की है।
पिछले तीन माह से छजलैट क्षेत्र में तेंदुए की दहशत है। खादर के गांव मुस्तफापुर खंडसाल में तेंदुए ने एक किसान के घर में घुसकर पशुओं पर हमलाकर दिया था। इसके बाद संदलीपुर गांव में दो बार तेंदुआ घर में घुस आया था। एक कुत्ते को भी उठा ले गया था। छज्जुपुरा दोयम में भी पशु पर हमला करने के साथ कुत्ते को उठा ले गया था। मानपुर मुजफ्फरपुर के जंगल में कई बार किसानों का तेंदुए से आमना सामना हो चुका है। खुशहालपुर के छात्र बब्बन को तेंदुए ने हमलाकर घायलकर दिया था। वहीं खादर क्षेत्र के गांव मल्लीवाला में भी तेंदुआ दिखाई दिया। हीरापुर के जंगल में पुरोहित से तेंदुए का सामना हुआ था। दो साल पहले भी क्षेत्र में तेंदुओ ने आतंक मचा दिया था। बाद में दो स्थानों पर तेंदुए मृत अवस्था में पाए गए थे। अब फिर वही हाल है। किसानों ने तेंदुओं को पकड़वाने की मांग की है। कहा कि फसल काटने का काम शुरू हो गया है। खौफ के कारण वह अकेले खेतों पर आ जा भी नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed