{"_id":"59e3b6134f1c1bc8678b6146","slug":"150809557413-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक में सीएचसी पर केंद्र अधीक्षक और डाक्टर में झड़प पर हंगामा, हाथापाई की नौवत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलक में सीएचसी पर केंद्र अधीक्षक और डाक्टर में झड़प पर हंगामा, हाथापाई की नौवत
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी परिसर में अधीक्षक और वरिष्ठ डाक्टर भिड़े
मिलक (रामपुर)। सीएचसी पर बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के बीच सीएचसी अधीक्षक और सीनियर डाक्टर में ठन गई है। इसको लेकर सीएचसी परिसर में दोनों भिड़ गए और हाथापाई की नौबत आ गई। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
नगर की सीएचसी पर ढाई माह से ठप इमरजेंसी सेवा और बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं स्टाफ में वर्चस्व की लड़ाई और गुटबाजी चरम पर है। इसको लेकर करीब तीन पहले स्टाफ के बीच मारपीट हो गई थी। डीएम ने एसडीएम को जांच बैठाई। तब स्टाफ ने जांच के बीच समझौता कर लिया था ,लेकिन आपसी टीस कम नहीं हो पाई है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। रविवार को सीएचसी पर तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डा. हम्वीर सिंह राणा और केंद्र अधीक्षक डा. दशरथ सिंह में दोबारा ठन गई है। वरिष्ठ चिकित्सक ने अधीक्षक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें आरोप है कि वह वरिष्ठ चिकित्सक हैं और तत्कालीन सीएमओ ने वरिष्ठता को दर किनार करते हुए जूनियर को अधीक्षक बना दिया। जबकि शाहबाद से उनका स्थानांतरण केंद्र अधीक्षक के पद पर हुआ था। तहरीर में अधीक्षक पर मानसिक उत्पीड़न करने, धमकाने, गाली-गलौज करने तथा वार्ड ब्वाय से हमला करवाकर जान से मारने को धमकाने का आरोप है। आरोप है कि अधीक्षक ने केबिन में हेलमेट पहनकर बैठाने को कहा है कि तेरे सिर पर ग्रहदशा चल रही है। सीनियर डाक्टर ने अधीक्षक पर हाथापाई की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर केंद्र अधीक्षक डा. दशरथ सिंह का दावा है कि डाक्टर राणा के आरोप गलत हैं।