फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   परीक्षा देकर लौटे परीक्षार्थियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें

परीक्षा देकर लौटे परीक्षार्थियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें

Mon, 16 Oct 2017 01:02 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा देकर लौटे परीक्षार्थियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें
परीक्षा देकर लौटे परीक्षार्थियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें
विज्ञापन

किसी को हिंदी तो किसी को सामाजिक विज्ञान के प्रश्नों ने दी चुनौती
शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र को परीक्षार्थियों ने बताया कठिन
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी।
शिक्षक पात्रता परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षा केंद्रों के बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दीं। हालांकि कुछ परीक्षार्थियों ने संतोष भी जताया। ओवरऑल प्रश्नपत्र को परीक्षार्थियों ने कठिन बताया है। शिक्षामित्रों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा के मायने और खास हो गए हैं। रविवार को पहली पॉली में चार और शाम की पॉली में पांच परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र हल करने में परीक्षार्थियों के पसीने छूटते नजर आए। किसी को सामाजिक विज्ञान ने परेशान किया तो किसी की सफलता में अंग्रेजी बाधा बनी। गणित और मनोविज्ञान ने भी खूब परेशान किया। हालांकि कई परीक्षार्थियों ने अपेक्षाकृत अच्छे परिणाम का दावा किया है।
------------------------------

-टीईटी प्रश्न पत्र इस बार अधिक कठिन नहीं था, शुरुआती 15 नंबर के अंक तो कोई भी कर सकता था, प्रश्न पत्र अच्छे तरीके से तैयार किया गया था। आसानी से हल हो गया।
विज्ञापन

-पंकज चाहल परीक्षार्थी (फोटो-13)


मनोविज्ञान से संबंधित प्रश्न आसान थे। हिंदी और सामाजिक विज्ञान के प्रश्नों को हल करने में कठिनाई हुई। प्रश्नपत्र कठिन था। उम्मीद है कि पासिंग मार्क्स तो आ ही जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शीतू सिंह, परीक्षार्थी।
(फोटो-18)


अंग्रेजी और सामाजिक विषय से संबंधित प्रश्न कठिन थे। गणित के प्रश्न दीर्घ उत्तरीय होने के कारण अधिक समय में हल हुए। समय की कमी से मुश्किल बढ़ गई।
-दीपिका, परीक्षार्थी। (फोटो-17)


अंग्रेजी के प्रश्नों को हल करने में कठिनाई हुई। गणित, सामाजिक विषय से संबंधित प्रश्न आसान थे। ओवरऑल प्रश्नपत्र औसत था। उत्तीर्णांक प्राप्त हो जाएंगे।
-सोनी, परीक्षार्थी। (फोटो-16)
-

प्रश्नपत्र औसत था। सामाजिक विज्ञान से संबंधित प्रश्नों को हल करने में मुश्किल हुई। अंग्रेजी, मनोविज्ञान, गणित के प्रश्न औसत थे।
-सुमनलता, परीक्षार्थी। (फोटो-15)


-उर्दू के प्रश्नपत्र में कई प्रश्न गलत थे। एक प्रश्न के चारों विकल्प गलत दिए गए थे। ऐसे में हल करने में कठिनाई हुई। हांलाकि प्रश्न पत्र ठीक था। बेहतर हल करने में कामयाब हुए हैं।

-अब्दुल वकार खान, परीक्षार्थी। (फोटो-14)


-शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रश्न पत्र औसत ही था, ना अधिक कठिन और ना ही अधिक आसान। कुल मिलाकर प्रश्नपत्र बेहतर तरीके से तैयार किया गया था। उसे हल करने में कोई असुविधा नहीं हुई।
-निलय यादव परीक्षार्थी (फोटो-22)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed