{"_id":"59e25e554f1c1bf2538b73f1","slug":"150800757512-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक में तेज रफ्तार रोडवेज बस चालक ने ली श्रमिक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलक में तेज रफ्तार रोडवेज बस चालक ने ली श्रमिक की जान
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस-ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में श्रमिक की मौत
मिलक (रामपुर)। हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में टैक्ट्रर पर सवार एक श्रमिक की मौत हो गई। शुक्रवार की रात थाना शहजादनगर क्षेत्र के धमोरा गांव निवासी शेष पाल ट्रैक्टर-ट्राली से हाईवे से जा रहे थे। इस पर अन्य श्रमिक सवार थे। इस बीच कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर स्थित लोहा गांव के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद शेषपाल को नाजुक हालत में रामपुर ले जाया गया था। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मामले में रोडवेज बस चालक के खिलाफ मृतक के भाई हरद्वारी लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। श्रमिक की मौत पर परिवार में कोहराम मचा है। वहीं दूसरे हादसे में खाता नगरिया निवासी बाइक सवार नदीम और फरीद गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको परिजन बेहतर इलाज कोे बरेली के लिए ले गए थे।