फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   टीईटी परीक्षा-

टीईटी परीक्षा-

Sun, 15 Oct 2017 12:04 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
टीईटी परीक्षा-
आज पांच केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
विज्ञापन

चंदौसी।
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना बेहद आवश्यक है। यह परीक्षा रविवार को शहर के पांच परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न होगी। जिसमें 6950 परीक्षार्थी शामिल होंगे। आवेदक शिक्षक बनने की लाइन में हैं, जिसमें शिक्षा मित्र भी शामिल है। पहली पाली सुबह 10 बजे से व दूसरी पाली अपराह्न 2.30 बजे से शुरू होगी।
शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जिले में एसएम डिग्री कालेज, एसएम इंटर कालेज, एनकेबीएमजी, चंदौसी इंटर कालेज व नानकचंद इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सुबह की पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी, जिसमें कुल 2838 परीक्षार्थी बैठेंगे। जबकि दूसरी पाली अपराह्न 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी, जिसमें 4112 परीक्षार्थी बैठेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बनाया कि परीक्षा केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए चेकिंग की खास व्यवस्था की गई है। भारी पुलिस बल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, दो दो पर्यवेक्षक भी तैनात रहेंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। किसी भी स्थिति में नकल नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र सुबह की पाली शाम की पाली
एसएम डिग्री कालेज 1088 परीक्षार्थी 1088 परीक्षार्थी
एसएम इंटर कालेज 700 परीक्षार्थी 700 परीक्षार्थी
एनकेबीएम कालेज 1000 परीक्षार्थी 1000 परीक्षार्थी
चंदौसी इंटर कालेज 50 परीक्षार्थी 700 परीक्षार्थी

प्राथमिक स्तर की परीक्षा:150 अंकों का प्रश्न पत्र होगा, 30 अंक के प्रश्न बाल विकास, 30 अंकों के प्रश्न हिंदी भाषा, 30 अंकों के प्रश्न अंग्रेजी भाषा, उर्दू, संस्कृत में किसी एक विषय के होंगे, 30 अंकों के प्रश्न गणित, 30 अंकों के प्रश्न पर्यावरण अध्ययन के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा:150 अंकों का प्रश्न पत्र होगा, 30 अंक के प्रश्न बाल विकास, 30 अंकों के प्रश्न हिंदी भाषा, 30 अंकों के प्रश्न अंग्रेजी भाषा, उर्दू, संस्कृत में किसी एक विषय के होंगे, 60 अंकों के प्रश्न सामाजिक अध्ययन/विज्ञान गणित के होंगे।


-चंदौसी के पांच परीक्षा केंद्रों पर टीईटी की परीक्षा रविवार को दो पालियों में कराई जाएगी। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं।
-विनोद कुमार डीआईओएस संभल

फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed