{"_id":"59e114f44f1c1bf2538b71d5","slug":"150792325220-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक में रोडवेज बस और छोटा हाथी भिड़े, सवारियों में अफरा-तफरी मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलक में रोडवेज बस और छोटा हाथी भिड़े, सवारियों में अफरा-तफरी मची
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक में रोडवेज बस और छोटा हाथी भिड़े, सवारियों में अफरा-तफरी मची
मिलक (रामपुर)। हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस और छोटा हाथी आमने-सामने भिड़ने पर चालक समेत दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे में बस सवार सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित क्योरार मोड पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस और छोटा हाथी आमने-सामने भिड़ गए। हादसे में छोटा हाथी का चालक ठिरिया वानो थाना क्यूलरिया निवासी कमल सिद्दीकी और ,सलीम घायल हुए हैं। हादसे पर बस सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ सवारियों के गुम चोटें आईं हैं। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लिया है। मामले में छोटा हाथी के मालिक ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दूसरी ओर हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के लोहा गांव के पास एक ट्रेक्टर-ट्राली में पीछे से एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेक्टर-ट्राली सवार कई लोग घायल हो गए। जिसमें से गंभीर रुप से घायल एक श्रमिक की हालत नाजुक है। कोतवाल अजय कुमार का कहना है कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। घायलों को सीधे रामपुर भेज दिया है।