{"_id":"59e113254f1c1bb6678b5aa2","slug":"15079227892-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक में दो छात्रों के दो गुट भिड़े, पथराव और लाठी-डंडे चले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलक में दो छात्रों के दो गुट भिड़े, पथराव और लाठी-डंडे चले
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक में दो छात्र गुट भिड़े, पथराव
मिलक (रामपुर)। छात्रों के दो गुट कॉलेज परिसर में आमने-सामने आ गए। जिसको लेकर पथराव और लाठी-डंडे चले। जिसमें तीन छात्र घायल हो गए। हंगामा और मारपीट पर अफरा-तफरी मच गई।
कोतवाली क्षेत्र के श्री हंसराज मेमोरियल डिग्री कॉलेज खमरिया के बीए द्वितीय वर्ष के खमरिया गांव निवासी छात्र भास्कर आर्य और कालेज के छात्र सुमित जाट निवासी मुझियाना थाना केमरी का गुरुवार को बस में सीट को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। शुक्रवार को कालेज में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कालेज परिसर में छात्रों ने कालेज का गेट बंद कर लिया और परिसर में मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान पहले पथराव किया और मामला तूल पकड़ते ही दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। जिस पर हंगामा हो गया। हंगामे और मारपीट के बीच कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में कालेज के बाहरी छात्र भी शामिल थे। सूचना पर पुलिस कालेज पहुंची और छात्रों के बयान दर्ज किए गए। मारपीट में खमरिया गांव के ओमेंद्र आर्य तथा भास्कर आर्य गंभीर रुप से घायल हो गए वहीं सुमित को मामूली चोट आई। जिनका नगर की सीएचसी पर इलाज कराया गया। जहां से गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले में छात्र सुमित जाट मुझियाना, राजीव हरसूनगला, अमर पाल निपनिया तथा सात-आठ अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कालेज के व्यवस्थापक वेद प्रकाश का कहना है कि निजी बस में दोनों छात्रों का सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया था। उसी विवाद को लेकर कालेज परिसर में दोनों भिड़ गए थे। जिस पर पुलिस बुलाई गई थी।