{"_id":"59dfc9204f1c1bd1538b728b","slug":"15078383022-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंची महिलाओं पर चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंची महिलाओं पर चोरी का आरोप
Updated Fri, 13 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंची महिलाओं पर चोरी का आरोप
चंदौसी (संभल)।
सराफा बाजार में सोने के आभूषण खरीदने के बहाने दो महिलाओं पर चोरी करने का आरोप लगा है। सीकरी गेट निवासी दुकानदार दीपक कुमार पुत्र हरीशबाबू गुप्ता ने दो महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है।
ग्राहक बनकर दो महिलाएं सराफा बाजार स्थित दीपक कुमार की दुकान पर पहुंची। नाक की लौंग देखने के लिए मांगी। दुकानदार ने लौंग दिखाई। इसी दौरान मौका पाकर महिलाओं पर सोने की नाक की लौंग नीचे गिराकर चुराने का आरोप है। दोनों महिलाएं मौके से चली गईं। दुकानदार को शक हुआ तो महिलाओं को रास्ते में रोक कर पूछताछ की। महिलाएं हड़बड़ा गईं। तलाशी लेने पर सोने की एक लौंग बरामद हुई। दुकानदार दीपक कुमार का कहना कि बाकी का सोने का सामान महिलाओं ने अपने साथियों को देकर फरार कर दिया। महिलाओं के साथ नीली बाइक पर सवार दो साथी भी थे। दुकानदार ने दोनों महिलाओं को शक के आधार पर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस को चोरी करने की तहरीर भी दी है। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक रंजन शर्मा ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।