{"_id":"59dfc9134f1c1b6e548b7006","slug":"15078382895-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी गाड़ी की चपेट में आकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारी गाड़ी की चपेट में आकर किसान की मौत
Updated Fri, 13 Oct 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में किसान की मौत
चंदौसी (चंदौली)। बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बाकरपुर भैंतरी निवासी रामफल (50) मौत हो गई है। बरेली से चंदौसी आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में गुरुवार को सुबह सात बजे रामफल चपेट में आ गया। रामफल ट्रैक पर बैठकर खुरपे की धार तेज कर रहा था। रामफल गूंगा बहरा है। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बाकरपुर भैंतरी निवासी रामफल पुत्र सुक्खी गुरुवार को सुबह करीब सात बजे रेलवे ट्रैक पर बैठकर खुरपे की धार तेज कर रहा था। इसी दौरानत बरेली की ओर से पैसेंजर ट्रेन आ गई। गूंगे बहरे रामफल को ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। चपेट में आने से रामफल बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन और बनियाठेर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार में रामफल की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है। रामफल मूल रूप से कुढ़फतेहगढ़ के दियौराखास के रहने वाले थे। पिछले चार वर्षों से बाकरपुर भैंतरी निवासी अपनी बहन रानी के घर पर रह रहा था।