फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हादसा-2

हादसा-2

Fri, 13 Oct 2017 01:30 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
हादसा-2
जुआरियों को दौड़ाते समय कांस्टेबल बीस फीट गहरे बोरवेल में गिरा
विज्ञापन

चंदौसी (संभल)।
कोतवाली के गांव कैथल के जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल ने जुआरियों को दौड़ाया तो वह बीस फीट गहरे बोलवेल में गिर गया। कांस्टेबल घायल हो गया, उसकी राइफल भी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों व जुआ खेलने वालों ने ही उसे बमुश्किल बाहर निकाला गया। साथी सिपाही गंभीर हालत में उसे मुरादाबाद ले जाया गया। हालांकि अधिकारी घटना की जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं।

कोतवाली के गांव कैथल के जंगल में नदी के पास जुआ हो रहा था। यहां अक्सर गांव के अलावा बाहर से भी लोग जुआ खेलने आते है। ग्रामीणों का आरोप हैकि हल्का पुलिस इन जुआरियों से अवैध वसूली भी करने करती है। ग्रामीणों ने बताया कि शहर कोतवाली के दो सिपाही गुरुवार की रात 9.30 बजे जुआ होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर जुआरी वहां से भाग खड़े हुए। इसी दौरान गांव का ही क व्यक्ति वहां से गुजरा। सिपाहियों ने उसे समझकर पकड लिया कि जुआरियों को उसने भगाया है। सिपाहियों ने उससे 590 रुपये व एक मोबाइल ले लिया। इसी दौरान सिपाहियों को जुआरी दिखाई दे गए, तो एक सिपाही ने जुआरियों का पीछा किया। कुछ दूर दौडने के बाद सिपाही शिवकुमार के खेत में बनी बोरवेल की कुंइया में गिर गया। कुंइया में गिरकर वह गंभीर रुप से घायल हो गया और उसकी राइफल भी क्षतिग्रस्त हो गई। सिपाही के चीख पुकार मचाने पर साथी सिपाही भी ग्रामीण को छोड़कर बोरवेल की तरफ दौड़ा। ग्रामीण व जुआरी वहां आ गए। सभी की मदद से घायल सिपाही को बाहर निकाला गया। साथी सिपाही गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले गया। मामला दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। इधर, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रंजन शर्मा ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। सिपाहियों के बारे में जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed