{"_id":"59dbd2b54f1c1ba7678b4e7b","slug":"15075786083-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहजोई के दस हजार रुपये के इनामी बदमाश को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहजोई के दस हजार रुपये के इनामी बदमाश को दबोचा
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई के दस हजार रुपये के इनामी बदमाश को दबोचा
चंदौसी (संभल)। थाना बनियाठेर पुलिस ने सोमवार को गुमथल रोड से बहजोई के दस हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोप के पास से नौ किलोग्राम डोडा, एक देशी तमंचा, दो कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने अपराध पंजीकृत कर आरोपी का चालान किया है।
बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मैथरा धर्मपुर निवासी सोनू पुत्र भूप सिंह पर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। सोनू पर लूट समेत गंभीर अपराधों को कारित करने के करीब नौ मामले जिले के विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं। 2011-12 में लूटी की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप हैं। पुलिस ने 2012 में गिरफ्तार कर सोनू को जेल भेज दिया था। सोनू जमानत पर आने के बाद फिर से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया। सोमवार को भोर में करीब चार बजे सोनू को थानाध्यक्ष बनियाठेर प्रवीण सोलंकी, सर्विलांस टीम प्रभारी संजय सिंह, स्वाट टीम प्रभारी रणवीर सिंह ने गुमथल रोड से गिरफ्तार किया है।