{"_id":"59dbd1c04f1c1b6e548b66d5","slug":"15075783629-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीड-भीमपुर से चोरी गई गायों की हत्या के बाद बहजोई में बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीड-भीमपुर से चोरी गई गायों की हत्या के बाद बहजोई में बवाल
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमपुर से चोरी गई गायों की हत्या के बाद बहजोई में बवाल
बहजोई (संभल)। भीमपुर से चोरी गई गायों की हत्या कर दी गई। मैथरा रोड पर खेत में अवशेष मिलने पर ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ा और बहजोई में बवाल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगाए रखा। पुलिस से नोकझोंक भी हुई। एएसपी व सीओ समेत कई थानों की पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंची। आर्थिक मुआवजा व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण माने और एनएच पर से जाम खुल सका।
थाना क्षेत्र के गांव भीमपुर में रविवार की देर रात भगवान स्वरूप शर्मा की दो गायों को चोरों ने खोल लिया और ले गए। देर रात तीन बजे करीब जब घर वालों को पता चला, तो गायों की तलाश शुरू हो गई। काफी देर तक तलाश के बाद पास में ही मैथरा रोड पर एक खेत में गायों के अवशेष मिले। इस पर ग्रामीण भड़क गए। पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल की और तहरीर लेकर एफआइआर दर्ज कर ली। इसके बाद अचानक ग्रामीण इस बात पर भड़क गए कि अवशेष पुलिस अपने साथ ले आई। ग्रामीणों का कहना था कि अवशेष घरवालों के हवाले किए जाते, जिससे अवशेषों को दफना दिया जाता। ग्रामीणों ने पुलिस पर साठगांठ का आरोप लगाते हुए सोमवार की सुबह सात बजे करीब मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस्लामनगर मेन चौराहे पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते एनएच पर दोनों ओर बड़े व छोटे वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीण कार्रवाई में ढिलाई व आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए पुलिसकर्मियों से नोकझोंक करने लगे। सुबह आठ बजे करीब कोतवाल ब्रजमोहन गिरि मय पुलिसफोर्स के मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीण नहीं माने। सुबह सवा आठ बजे करीब सीओ चंदौसी अकील अहमद व पौने नौ बजे करीब एएसपी संभल पंकज पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच भाजपा के स्थानीय नेता व हिंदू संगठनों के लोग भी मौके पर इकट्ठा होने लगे। मामला बढ़ता देख कई थानों की पुलिस बुला ली गई। स्थानीय थाना समेत थाना बनियाठेर, कुढफतेहगढ़ व धनारी आदि थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीएसी भी बुलाई गई। एएसपी के समझाने तथा आर्थिक मदद व आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद कहीं जाकर ग्रामीण माने और करीब नौ बजे एनएच पर से जाम खुल सका और वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। इसके बाद एएसपी व स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल व गांव पहुंचकर पूरी जानकारी ली। दोपहर तक मेन चौराहे पर पुलिस व पीएसी की तैनाती रही।