फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अर्द्घनग्न होकर अब जिलाधिकारी कार्यालय पर होगा प्रदर्शन

अर्द्घनग्न होकर अब जिलाधिकारी कार्यालय पर होगा प्रदर्शन

Mon, 09 Oct 2017 01:27 AM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
अर्द्घनग्न होकर अब जिलाधिकारी कार्यालय पर होगा प्रदर्शन
अर्द्धनग्न होकर अब जिलाधिकारी कार्यालय पर होगा प्रदर्शन
विज्ञापन

चंदौसी।
किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में रविवार को पांचवें दिन भी बेमियादी धरना प्रदर्शन जारी रहा। किसानों ने जिम्मेदारों पर हीलाहवाली का आरोप लगाकर रोष जाहिर किया। धरना प्रदर्शन करने वाले किसानों ने कहा कि अब जल्द ही जिलाधिकारी कार्यालय पर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया जाएगा।

किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा ने कहा कि किसानों की समस्याओं के निदान के लिए सरकारें और प्रशासनिक अधिकारी हीलाहवाली बरत रहे हैं। किसान उपेक्षा के शिकार हो रहे हैं। किसानों के परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीनस शुगर मिल पर गन्ना किसानों को 28 करोड़ रुपये बकाया है। किसानों का बकाया नहीं मिलने से त्योहार की तैयारियों पर ग्रहण लगा हुआ है। बेमियादी धरना प्रदर्शन के बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से समस्याओं के निदान के लिए कोई पहल नहीं की गई है। अब जिलाधिकारी कार्यालय पर अर्द्धनग्न होकर किसान प्रदर्शन करेंगे। किसानों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदेश ओर देश की सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रशासनिक अधिकारियों पर किसान विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया। वीर सिंह यादव, डा. मंगल सैन सैनी, रामवीर कश्यप, मनीष जोशी, श्रीकृष्ण शर्मा, दयाराम, नीलकमल, कैलाश यादव, देवपाल, मुकेश शर्मा, रामकुमार शर्मा, नरेश कुमार, विनेंद्र सिंह, चिरंजीलाल, नव्या ठाकुर, रामवती, कलावती, मीना, सुनीता, धनवती, नेमवती, रानी, माया देवी, रानी, जयदेई, ओमवती, भूदेई, शकीला, नूरजहां, रेशमा मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed