फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   क्षत्रिय महासभा हुई दो फाड़, बढ़ी गहमा गहमी

क्षत्रिय महासभा हुई दो फाड़, बढ़ी गहमा गहमी

Mon, 14 Aug 2017 01:09 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
क्षत्रिय महासभा हुई दो फाड़, बढ़ी गहमा गहमी
क्षत्रिय महासभा हुई दो फाड़, बढ़ी गहमा गहमी
विज्ञापन

चंदौसी (संभल)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा आपसी गुटबंदी का शिकार हो गई है। नगर कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर गुटबंदी सामने आई है। दोनों गुटों ने नगर कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है। गुटबाजी के बाद संगठन में कलह बढ़ गई है।

अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा में गुटबाजी के बाद रविवार को सीता रोड स्थित पार्थ हास्पिटल में नगर कार्यकारिणी के गठन और शपथ की प्रक्रिया पूरी की। शपथ जिलाध्यक्ष राजेंद्रपाल सिंह, प्रदेश महासचिव विजयवीर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव (युवा) डा.वीरेश कुमार, जिलाध्यक्ष (युवा) रमन सिंह ने ग्रहण कराई। नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष नितिन ठाकुर उर्फ मामू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश पाल सिंह समेत उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, अनिल सिंह, राजेश सिंह को मनोनीत किया गया। महामंत्री पद के लिए प्रवीन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। मंत्री पद के लिए उदयभान सिंह, मनोज कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह और संगठन मंत्री के पद पर महेश कठेरिया को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ जिला कार्यकारिणी के लिए अनुज कुमार चिंटू को महामंत्री, संगठन मंत्री नयनदीप ठाकुर, मंत्री प्रशांत रघुवंशी, प्रचार मंत्री राहुल राघव मनोनीत किए गए हैं। किसान मोर्चा का भी गठन किया गया, जिसके लिए चंद्रवीर सिंह को जिलाध्यक्ष, हरवेश सिंह को महामंत्री, आकश कठेरिया व मुकेश राघव को मंत्री, मोनू ठाकुर व राजेश राठौर को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नितिन राघव, मोहित चौहान, सतीश चौहान, अनूप सिंह, श्यामेंद्र सिंह, अन्नू ठाकुर, बिट्टू ठाकुर, विक्रम सिंह, जोगेंद्र सिंह, गौरव ठाकुर, जितेंद्र सिंह, सचिन सिंह, पवन ठाकुर, राहुल सिंह, मोहित सिंह, सुखपाल सिंह, चंद्रभान सिंह, राजीव कुमार सिंह, अनुज ठाकुर मौजूद रहे। अध्यक्षता राजेंद्र पाल सिंह ने की। संचालन विष्णु प्रताप सिंह ने किया। दूसरे गुट ने शक्तिनगर स्थित कैंप कार्यालय पर नगर कार्यकारिणी का गठन हुआ। कार्यकारी नगर अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह और जिला उपाध्यक्ष मुनीश पाल सिंह ने नगर अध्यक्ष पद के लिए हरपाल सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा। सुखवीर सिंह ने अनुमोदन किया। निर्विरोध हरपाल सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। जोगेंद्र पाल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष घोषित किया। मदनपाल सिंह, अनिल सिंह, रतिपाल राठौर, ब्रजेश सिंह, डा. विशाल चौहान, बबलू चौहान, योगेंद्र सिंह, मनु चौहान, पुष्पेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह, लोकेश कठेरिया, सुखवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed