फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   विवाहिता ने जहर खाकर दी जान, मचा कोहराम

विवाहिता ने जहर खाकर दी जान, मचा कोहराम

Sun, 13 Aug 2017 12:45 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने जहर खाकर दी जान, मचा कोहराम
विवाहिता ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन

चंदौसी (संभल)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मण गंज निवासी मेहजबी (37) पत्नी मोहम्मद आलम ने गृहक्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि महजबी घर से बिना बताए चली गई। तलाश करने पर मौलागढ़ स्थित अंबेडकर छात्रावास के निकट यात्री शेड में बेहोशी की हालत में शनिवार करीब साढ़े पांच बजे मिली। इलाज के दौरान मेहजबी ने दम तोड़ दिया।

नगर के मोहल्ला लक्ष्मण गंज निवासी मेहजबी पत्नी मोहम्मद आलम अपने मायके में आई हुई थी। मेहजबी की दो साल पहले शादी हुई थी। शनिवार को गृहक्लेश के चलते मेहजबी घर से बाहर आ गई। परिजनों ने मेहजबी की तलाश की तो नहीं मिली। शाम करीब साढ़े पांच बजे मेहजबी ने अर्द्घ बेहोशी की हालत में मौलागढ़ के अंबेडकर छात्रावास स्थित यात्री शेड पर अपने पति का नंबर राहगीरों को बताया। सूचना पर पति मोहम्मद आलम मौके पर पहुंचा। हालत बिगड़ती देख पति ने मेहजबी को 100 डॉयल पुलिस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने गंभीरता देखते हुए मेहजबी को रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में महजबी ने दम तोड़ दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed