फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अंर्तजनपदीय आटो लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की एक बाइक भी बरामद

अंर्तजनपदीय आटो लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की एक बाइक भी बरामद

Thu, 10 Aug 2017 12:45 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
अंर्तजनपदीय आटो लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की एक बाइक भी बरामद
अंतरजनपदीय आटो लिफ्टर गिरफ्तार
विज्ञापन

चंदौसी। थाना बनियाठेर पुलिस ने बुधवार को अंतर्जनपदीय आटो लिफ्टर गिरोह को पकड़ने का दावा करते हुए चोरी की कई घटनाओं का खुुलासा किया है। तीन आटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चोरी की बाइक और अवैध असलहे बरामद भी किए हैं।

थाना बनियाठेर के थानाध्यक्ष ने आटो लिफ्टर गैंग का खुलासा करते हुए बताया कि मंगलवार की रात करीब नौ बजे ग्रीन चंदौसी के करीब चेकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन युवकों को पकड़ लिया। तीनों युवक पुलिस को देख बाइक मोड़कर भाग रहे थे। पुलिस ने पीछा कर ग्रीन नर्सरी के नजदीक तीनों को पकड़ लिया। पुलिस ने थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव देवरखेड़ा निवासी नजर पुत्र शाकिर, कासिम पुत्र साजिद और आकाश पुत्र प्रेमपाल को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने बाइक को कुंदरकी से चोरी करने की बात स्वीकारी है। युवकों के कब्जे से तीन तमंचे, छह जिंदा कारतूस समेत चोरी की तीन जोड़ी पाजेब, एक सिलाई मशीन बरामद की है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रवीण सोलंकी, उप निरीक्षक प्रबोध कुमार, उप निरीक्षक विकेश राणा, कांस्टेबिल सुनील त्यागी, संजीव कुमार, नवीन कुमार, राशिद हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed