{"_id":"5988b9784f1c1be2658b4595","slug":"150213260516-tanda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल बाजपुर मार्ग पांच घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल बाजपुर मार्ग पांच घंटे जाम
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर-नैनीताल मार्ग पांच घंटे रहा जाम
टांडा (रामपुर)। नगर के बीचोबीच से गुजरने वाले बाजपुर- नैनीताल मार्ग पर सोमवार को सुबह 11 बजे से रोड पर रक्षाबंधन के दिन वाहनों के अत्यधिक दबाव तथा अतिक्रमण के चलते मार्ग पर जाम लग गया । इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई तथा मुख्य मार्ग से जुड़े संपर्क मार्ग भी ट्रैफिक बढ़ने के कारण जाम हो गए। इससे दैनिक यात्रियों व नैनीताल जाने वाले पर्यटकों, विशेषकर भाइयों को राखी बांधने जा रही बहनों को जाम में फंसने के कारण भारी दिक्कत का सामना कारण पड़ा। मुख्य मार्ग वाहनों का दबाव काम होने के बाद शाम चार बजे सुचारुरूप से चल पाया।
रक्षा बंधन के मौके पर नगर के बीच से गुजरने वाले टांडा बाजपुर मुख्य मार्ग को मिठाई के फड़ व फलों के ठेले लगा कर अति संकरा कर दिया। इससे मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम की जद में आ गया। वही मार्ग से गुजर रहे खनन के ट्रकों ने समस्या में एकाएक इजाफ़ा कर दिया। इससे वाहन चलना तो दूर की बात पैदल चलने वाले राहगीरों का भी चलना मुहाल हो गया। धीरे- धीरे जाम की स्थिति खराब होने लगी तथा मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाजपुर और मुरादाबाद की ओर सड़क पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालत ये हो गयी कि वाहनों के अधिक आवागमन हो जाने के चलते वैकल्पिक मार्ग भी ठप हो गए। शाम को करीब चार बजे वाहनों का दवाब कम होने से जाम की स्थिति पर काबू पाया जा सका। जिससे भाइयों को राखी बांधने जा रही बहने तथा नैनीताल जा रहे सैलानियों का भीषण गर्मी में बुरा हाल हो गया।