फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है...

बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है...

Tue, 08 Aug 2017 12:29 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है...
बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है...
विज्ञापन

चंदौसी (संभल)। बहनों ने अपने भाई की दीर्घायु के लिए कलाई पर रक्षासूत्र बांधा तो भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का वचन दिया। सोमवार को उत्साह और जोश के साथ परंपरागत तरीके से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। भाई-बहन के असीम स्नेह और पवित्र प्रेम का नजारा दिखा।

रक्षाबंधन के त्योहार के उपलक्ष्य में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। उनका रोली, चावल से तिलक किया। आरती उतारी और ईश्वर से दीर्घायु की कामना की। मिष्ठान खिलाकर भाई के प्रति अपने असीम स्नेह और पवित्र प्रेम का एहसास कराया। भाईयों ने भी अपनी बहनों से आशीवार्द लिया। बहनों को रक्षा करने का वचन दिया। साथ ही आकर्षक उपहार देकर उन्हें अपनेपन का एहसास कराया। परंपरागत तरीके से दिन भर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। बहनें अपने भाई के घर पहुंची तो कई भाई अपनी बहनों के घर पहुंचकर राखी बंधवाकर आए। घरों में पकवान बनाए गए। बहनों की पसंद का खाना बनाया गया। ससुराल से मायके पहुंची बहनों ने अपने बचपन की सहेलियों से जमकर गपशप की। पूरानी यादों में खोए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed