फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हादसा-1

हादसा-1

Tue, 08 Aug 2017 12:29 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
हादसा-1
ट्रक की चपेट में आकर दो बाइक सवारों की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन

चंदौसी (संभल)। रक्षाबंधन मनाने की आवाजाही के बीच नरौली में एक दुखद हादसा हो गया। राखी लेकर ससुराल जा रहे एक बाइक सवार की बाइक में रोड पर चढ़ते ही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक व पीछे बैठे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। महिला भी मामूली रूप से जख्मी हो गई। आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ने को लेकर हंगामा करते हुए जाम लगाया लेकिन पुलिस अफसरों के समझाने के बाद आधे घंटे बाद रास्ता छोड़ दिया। शवों को पोस्टमार्टम भिजवाया जाएगा।
बनियाठेर थाने की नरौली पुलिस चौकी क्षेत्र के अल्लीपुर बुजुर्ग गांव निवासी राम निवास (40) पुत्र रामसरन रक्षाबंधन पर सोमवार की सुबह अपनी बहन के घर फरीदपुर में राखी बंधवाने आया था। राखी बंधवाने के बाद जब वापस जाने लगा तो उसकी बहन के प़डोसी वीरपाल (विकलांग) ने कहाकि उसे भी अपने गांव ले चले, क्योंकि वीरपाल की ससुराल रामनिवास के गांव में ही है। राम निवास तैयार हो गया। वीरपाल (45) व उसकी पत्नी सोनी भी राम निवास की बाइक पर बैठ गई। सुबह दस बजे जब वह नरौली में आए तो चंदौसी-संभल मुख्य मार्ग पर चढ़ते ही संभल की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। सोनी तो दूर जाकर गिरी लेकिन राम निवास व वीरपाल दोनों ही कुचल गए। उन दोनों की घटना स्थल पर मौत हो गई। आसपास के लोग दौड़े। ट्रक भाग निकला। सूचना पर परिजन व नरौली चौकी पुलिस भी पहुंच गई। आक्रोशित लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया, ट्रक चालक को पकड़कर लाने की मांग करने लगे। पुलिस ने ट्रक को तो जनेटा में पकड़ लिया लेकिन चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सीओ अकील अहमद, थानाध्यक्ष प्रवीण सोलंकी, चौकी प्रभारी गिरिराज किशोर शर्मा आदि ने मौके पर आक्रोशित लोगों को समझा बुझारक शांत किया। करीब आधे घंटे के बाद लोग रोड से हटे, तब यातायात सामान्य हो सका। शवों को उठाकर नरौली राजकीय चिकित्सालय में रखा गया। दोनों ही परिवारों में रक्षाबंधन के त्योहार पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रवीण सोलंकी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, चालक फरार है, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed