{"_id":"5988b88f4f1c1bc7448b47e5","slug":"15021323729-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से नाराज होकर गई पत्नी, पति ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से नाराज होकर गई पत्नी, पति ने जहर खाकर दी जान
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से नाराज होकर गई पत्नी, पति ने जहर खाकर दी जान
चंदौसी। पति से कहासुनी के बाद पत्नी अपने मायके चली गई। पति ने बुलाने का प्रयास किया। सोमवार को फोन पर बातचीत के बाद पत्नी नहीं मानी तो आक्रोशित पति ने पूर्वाह्न करीब 11 बजे जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। नरौली के मोहल्ला मंशा देवी निवासी पप्पू (35) की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना बनियाठेर क्षेत्र के नरौली के मोहल्ला मंशा देवी निवासी पप्पू पुत्र बाबूराम का करीब 15 दिन पहले अपनी पत्नी कृष्णा देवी से विवाद हो गया था। पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। परिजनों ने बताया कि पप्पू सुबह से ही पत्नी से वापस घर आने की बात कह रहा था। पत्नी के इंकार करने पर दोनों में फोन पर ही कहासुनी हो गई। पप्पू ने पूर्वाह्न करीब 11 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। पप्पू ने अपनी बहन भूरी को जहर खाने की बात बताई। परिजनों ने पप्पू को इलाज के लिए ले जाने का प्रयास किया। पप्पू परिजनों को चकमा देकर फरार हो गया। अपराह्न करीब डेढ़ बजे पप्पू बेसुध हालत में भाटौर जाने वाले मार्ग पर पड़ा हुआ मिला। परिजनों ने पप्पू को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।