फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   1500 railway workers did not get the vaccine

1500 रेलकर्मियों ने नहीं ली वैक्सीन की एक भी डोज, कार्य पर लगी रोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
1500 railway workers did not get the vaccine
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में 1500 से अधिक कर्मचारियों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है। वैक्सीन लगवाने के लिए कर्मचारियों को 18 अक्तूबर तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

रेलवे के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि 13 अक्तूबर तक कार्यालय को ऐसे रेलवे कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराई जाए, जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है। इसके बाद 18 अक्तूबर के बाद उन्हें कार्य नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को यह आदेश जारी होने के बाद रेलवे कर्मचारियों ने स्लॉट बुक करने शुरू कर दिए हैं। वहीं, मुरादाबाद के मंडल रेल चिकित्सालय में भी पिछले कई माह से लगातार वैक्सीनेशन किया जा रहा है। रेलकर्मियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मंडल में पहली डोज तत्कालीन डीआरएम तरुण प्रकाश और सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने लगवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed