{"_id":"5946db3c4f1c1b4d578b473b","slug":"14978158991-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया देय के भुगतान में हीलाहवाली, माध्यमिक शिक्षक संघ तल्ख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया देय के भुगतान में हीलाहवाली, माध्यमिक शिक्षक संघ तल्ख
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया देय के भुगतान में हीलाहवाली, माध्यमिक शिक्षक संघ तल्ख
चंदौसी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में रविवार को आवास विकास में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में शिक्षकों के बकाया देय के भुगतान में हीलाहवाली पर रोष जाहिर किया गया है। जिम्मेदारों पर शिक्षकों के मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया गया। समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी से मिलने का निर्णय लिया गया है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि शिक्षकों के बकाया देय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट गहरा रहा है। शिक्षकों का मई माह का वेतन, पेंशन, मूल्यांकन का पारिश्रमिक भुगतान करने में जानबूझ कर जिम्मेदारों की ओर से हीलाहवाली की जा रही है। जिससे शिक्षक-शिक्षिकाएं मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह में समस्त देयों का भुगतान नहीं किया गया तो जिलाधिकारी से मिलकर वार्ता की जाएगी। समस्याओं के निस्तारण की मांग की जाएगी। एके सिंह, नेमचंद, अनूप सिंह, मनोज कुमार, संजीव कुमार, इंदू रानी, शाजिया खानम, इंद्रा अग्रवाल, शशिबाला, मोहम्मद मकसूद, शाहिद मियां, मोहम्मद हनीफ, अब्दुल जाहिद, अब्दुल सलाम, ओमप्रकाश सिंह, मनमोहन वार्ष्णेय, नरेश पाल यादव, रामसेवक, तरंग गुप्ता, दीपेंद्र सिंह, हरिप्रसाद मौर्या, मंगेश कुमार गुप्ता, उमेश कुमार निराला मौजूद रहे। अध्यक्षता शिवेंद्र पाल सिंह ने की। संचालन ब्रजपाल कोरी ने किया।