फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कार लूटकर भाग रहे बदमाश गजरौला पुलिस के जाल में फंसे-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

कार लूटकर भाग रहे बदमाश गजरौला पुलिस के जाल में फंसे-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

Tue, 13 Jun 2017 02:28 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
कार लूटकर भाग रहे बदमाश गजरौला पुलिस के जाल में फंसे-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙
फर्नीचर कारोबारी से कार लूट का मामला
विज्ञापन


गोवा घूमने के लिए लूटी थी कार, इंजीनियर गिरफ्तार

क्रासर
एक्सीडेंट होने के कारण बरामद हुई कार, एक बदमाश घायल

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/गजरौला।
पाकबड़ा जीरो प्वाइंट पर रविवार रात फर्नीचर कारोबारी से लूटी गई कार गजरौला में बिजनौर स्टेट हाईवे पर कुमराला चौकी के पास बरामद की गई। चौकी के पास पुलिस द्वारा खड़े किए गए ट्रक से रविवार रात कार टकरा गई थी। पुलिस ने कार बरामद करते लूट का एक आरोपी टेलीकॉम इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी भाग गया। पुलिस का दावा है कि गोवा घू्मने जाने के लिए कार लूट की गई थी। वहीं चर्चा है कि पुलिस ने लूट में शामिल तीन अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया है। हालांकि अभी तक न तो दोनाें महंगे मोबाइल न ही लूटी गई 1.40 लाख की नगदी पुलिस बरामद कर सकी है।
पकड़ा गया बदमाश सतेंद्र निवासी लदावली (छजलैट) है। वह बीटेक की पढ़ाई पूरी कर वर्तमान में टेलीकॉम इंजीनियर है। हिमगिरी कालोनी में किराए पर रहता है। बकौल गजरौला पुलिस, ऊधमसिंह नगर के जसपुरा स्थित मोहल्ला भूपसिंह निवासी फर्नीचर कारोबारी तरुण बंसल से कार लूट की सूचना पर पुलिस की टीम अलर्ट हो गई। गजरौला चौपला से लुटेरे कार लेकर निकले तो पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए ब्रजघाट पुल पर नाकेबंदी कर दी। इससे भीषण जाम लग गया। तब लुटेरे कांकाठेर, तिगरी होते हुए गजरौला में घुस गए। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने कार तेज स्पीड़ में भगाई। बिजनौर हाईवे पर कुमराला पुलिस चौकी के पास लूटी गई कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद सोनू भाग गया। सतेंद्र के पैर में फ्रैक्चर हो गया, सिर में गंभीर चोट लगी। पुलिस ने सतेंद्र को कार में ही पकड़ लिया। उसे उपचार के लिए अमरोहा के अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। गजरौला थानाध्यक्ष अशोक सोलंकी ने बताया कि कार लूट की वारदात को सतेंद्र, सोनू और एक अन्य ने अंजाम दिया। वारदात के बाद सोनू और सतेंद्र कार लेकर गजरौला की तरफ भाग आए थे, जबकि तीसरा बदमाश बाइक लेकर वापस लौट गया था। एसएचओ मझोला आरके नागर ने बताया कि बदमाशों ने गोवा घूमने जाने के लिए कार लूट की वारदात की थी।
विज्ञापन


वारदात में छह बदमाश शामिल, डाल सकते थे डाका
फर्नीचर कारोबारी से कार लूट की वारदात में छह बदमाश शामिल थे। बदमाश डकैती की वारदात को भी अंजाम दे सकते थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गैंग लीडर हरियाणा के झज्जर का सोनू है। उसकी लोकेशन हरियाणा ट्रेस की गई है। मझोला पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में हरियाणा में दबिश देने गई है। गिरोह के अन्य दो बदमाश में से एक अमरोहा के श्योहाली का रहने वाला अमित है। वारदात के बाद वह बाइक लेकर भाग गया था। वह दिल्ली हाईवे स्थित एक कालेज से बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। इसके अलावा इस्माइलपुर का विनीत गैंग का चौथा सदस्य है। विनीत एक निजी कालेज से बीए की पढ़ाई कर रहा है। आरोपी कार के लिए डकैती की वारदात भी अंजाम दे सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंजीनियर बोला- मुझे शादी में चलने के बहाने बुलाया गया
पुलिस गिरफ्त में आरोपी सतेंद्र ने बताया कि लूट की वारदात में वह शामिल नहीं था। उसने बताया कि रात को कॉल कर उसे सोनू ने गजरौला में एक दोस्त की बहन की शादी में कन्यादान करने के लिए जाने की बात कह उसे पाकबड़ा में बुलाया। जब सतेंद्र पाकबड़ा पहुंचा तो सोनू क्रेटा कार लेकर वहां पर आया। पुलिस ने बताया कि सतेंद्र को कार चलाने का अनुभव है। वह लूट की वारदात में शामिल था। वारदात के बाद वह ही कार चला रहा था, पकडे़ जाने पर ड्राइविंग सीट पर बैठा था। जिस वजह से उसके पैर में चोट आई है। कार के एयरबैग खुलने से सतेंद्र बाल बाल बचा।


रेेंज प्लान लागू होने से पकडे़ गए बदमाश, जीपीएस से ट्रेस होन की चर्चा
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्त में आया इंजीनियर शातिर है। उसने कार में बैठते ही पुलिस को चकमा देने के लिए कारोबारी के दोनों मोबाइल पाकबड़ा क्षेत्र में फेंक दिए थे, जिस वजह से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने पर पाकबड़ा ही मिली थी। कार में जीपीएस भी नहीं लगा था। इस वजह से रेंज प्लान लागू कर चेकिंग के निर्देश दिए गए। पुलिस की चेकिंग की वजह से ही बदमाशों को ट्रेस करने में सफलता हासिल हुई है। उधर, दूसरी तरफ चर्चा यह भी है कि आईफोन बदमाशों ने रखा था। उसका जीपीएस ऑन होने के कारण वह ट्रेस हो पाए। लेकिन पुलिस ने इससे इंकार किया है।

पुलिस ने मारी थी कार में टक्कर, नहीं रुके बदमाश
गजरौला पुलिस ने एक्सिडेंट से पहले पीछे से क्रेटा कार में टक्कर मारकर बदमाशों को रोकने की कोशिश की थी। लेकिन सोनू ने कार नहीं रोकी। सतेंद्र ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार पुलिस की सफेद रंग की जिप्सी थी।
...

लूट के बाद हाईवे पर अलर्ट, दो शिफ्टों में चेकिंग
मुरादाबाद। हाईवे पर कार लूट की दुस्साहसिक वारदात के बाद एक बार फिर हाईवे का सफर अनसेफ हो गया है। घटना में पुलिस की लापरवाही भी उजागर हुई है। वारदात कर बदमाश आसानी से मुरादाबाद से गजरौला पहुंच गए, जबकि खुद एसएसपी ने घटना के वक्त पुलिस को मूंढापांडे, बिलारी और पाकबड़ा में चेकिंग के निर्देश दिए थे। वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए हाईवे पर दो शिफ्टों में चेकिंग का प्लान लागू किया गया है। प्रत्येक थानाक्षेत्र की पुलिस 11 बजे से दो बजे और दो बजे से पांच बजे तक अलग अलग शिफ्ट के हिसाब से टीम बनाकर हाईवे पर चेकिंग करेगी।


कोट
‘ हाईवे पर लूट की वारदात के बाद मुरादाबाद रेंज के सभी जिलों की पुलिस को चेकिंग के लिए अलर्ट किया गया है। दो शिफ्टों में चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। हाईवे पर आपराधिक घटना करने वाले अन्य बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।’
मनोज तिवारी एसएसपी/कार्यवाहक डीआईजी






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed