{"_id":"593eff571126f4277c8b4683","slug":"149730084715-gajraula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनपुर में दो विद्युतपोल गिरने से मची भगदड़, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसनपुर में दो विद्युतपोल गिरने से मची भगदड़, बड़ा हादसा टला
Updated Tue, 13 Jun 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर में गिरे बिजली के खंभे, मची भगदड्
हसनपुर। शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला खंकर वाला कुआं के पास सोमवार शाम को अचानक दो बिजली के पोल गिर गए। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। हादसे के समय तारों में करेंट दौड़ रहा था। उसी दौरान भारी संख्या में लोग मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकले थे। पोल मकान से टकराने की वजह से एक बड़ा हादस टल गया।
शहर के मोहल्ला खंकरवाला कुआं कनेटा रोड पर मोती मस्जिद के पास शाम के समय दो हाईटेंशन लाइन के पोल अचानक गिर गए। मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकले लोगों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में बिजलीघर फोन कर सप्लाई बंद कराई गई। इस दौरान मोहसिन मामूली रूप से करेंट लगने के कारण बेहोश हो गया। निजी चिकित्सक को दिखाया तो वह होश में आया। लोहे के जर्जर पोल हसनपुर में हादसे को दावत दे रहे हैं। बिजली विभाग को बड़े हादसे का इंतजार है। कई बार लोग जर्जर तार व पोल बदलवाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। बिजली के पोल मकान से टकराने की वजह से नीचे नहीं गिर पाए, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था।