फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   लग्जरी कार से खैर की लकड़ी बरामद

लग्जरी कार से खैर की लकड़ी बरामद

Sun, 11 Jun 2017 12:52 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
लग्जरी कार से खैर की लकड़ी बरामद

विज्ञापन
कार से खैर की लकड़ी बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार
स्वार (रामपुर)। पीपली वन से खैर की लकड़ी की तस्करी रोकने में वन विभाग नाकाम साबित दिखाई दे रहा रहा। इसके चलते वन में लकड़ी तस्करों का राज है। उत्तराखंड की गदरपुर पुलिस ने एक लक्जरी कार का पीछा कर एक लकड़ी तस्कर को दबोच लिया जबकि दो तस्कर फरार हो गये। पकड़ी गई लकड़ी दो लाख रुपये कीमत की बताई गई है।

तहसील क्षेत्र के उपनगर मिलकखानम स्थित पीपली वन में वन तस्करों ने डेरा डाल रखा है। वह लगातार कीमती लकड़ी का कटान कर तस्करी कर रहे हैं लेकिन वन विभाग हो रहे इस अवैध कटान को रोकने में नाकाम साबित देखाई दे रहा है। शुक्रवार को उत्तराखंड की गदरपुर पुलिस को सूचना मिली कि पीपली वन से हरियाणा में रजिस्टर्ड एक लक्जरी कार में खैर की लड़की तस्करी कर ले जाई जा रही है। इस पर पुलिस ने पीछा कर कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान दो तस्कर मौके से फरार हो गये। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान लक्जरी कार से 12 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की। पकड़े गये लकड़ी तस्कर ने अपना नाम उत्तराखंड के केलाखेड़ा निवासी लियाकत अली बताया। वन क्षेत्राधिकारी माजिद इब्राहीम ने बताया कि उत्तराखंड में पकड़ी गई खैर की लकड़ी पीपली वन की है। वन कर्मियों को वन में सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed