{"_id":"593afccc4f1c1b81048b4613","slug":"14970380476-babrala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान कर कमाया पुण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान कर कमाया पुण्य
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर कमाया पुण्य
राजघाट गंगा तट पर स्नान के लिए भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
गंगा में बढ़ते जलस्तर के चलते प्रशासन रहा अलर्ट, लगाए गोताखोर
अमर उजाला ब्यूरो
बबराला(संभल)। ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। स्नान के बाद गंगा तट पर पूजा अर्चना कर मां गंगा की आराधना की। इस दौरान गंगा तट जयकारों से गूंज उठा। पुलिस ने श्रद्धालुओं को गहरे जल में न जाने की सलाह देते हुए हालातों पर नजर रखी।
राजघाट गंगा तट पर शुक्रवार की सुबह चार बजे से स्नान करने का सिलसिला आरंभ हो गया। स्नान के लिए शुभ मुहूर्त कही जाने वाली ज्येष्ठ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु गंगा तट पहुंचे जहां गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। हवन, पूजन के साथ प्रसाद का वितरण किया। घाट पर लगे मेले में महिला श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। श्रद्धालुओं की चहल कदमी से मेले में रौनक रही और पुलिस ने प्रत्येक चौराहे पर सतर्कता बरती। पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त होने के चलते वाहनों को गंगा तट से कुछ दूरी पहले पार्क कराया गया जिससे जाम की स्थिति नहीं बनी।
बढ़ते जलस्तर के चलते प्रशासन ने बरती सतर्कता
बबराला। वहीं पहाड़ों पर हुई बरसात के बाद गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर के चलते प्रशासन की ओर से सतर्कता बरती गई। राजघाट गंगा तट के दोनो ओर गोताखोरों की तैनाती की गई। एसडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने हल्का लेखपाल व पुलिस को सावधानी बरतने के साथ ही घाट पर श्रद्धालुओं के गहरे जल में न जाने की चेतावनी देने को कहा। एसआई विजेंद्र सिंह ने पुलिस बल को साथ लेकर गंगा तट पर गहराई वाले स्थान को चिन्हित किया। जिससे कि कोई अप्रिय घटना न हो सके।