फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पत्नी की निगरानी के लिए लगाए सीसीटीवी में खुद कैद हुआ पति

पत्नी की निगरानी के लिए लगाए सीसीटीवी में खुद कैद हुआ पति

Wed, 07 Jun 2017 01:50 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की निगरानी के लिए लगाए सीसीटीवी में खुद कैद हुआ पति
‘पत्नी का गला दबाया, गर्दन पर चाकू रख बोला- मार डालूंगा’
विज्ञापन


क्रासर
पत्नी की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी में करोड़पति पति की करतूत कैद
पत्नी ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर पब्लिक से मदद की मांग

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
पत्नी की निगरानी के लिए घर में लगवाए गए 16 सीसीटीवी कैमरे में करोड़पति साहूकार पति की करतूत कैद हो गई है। वह पत्नी के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहा है। पत्नी ने सीसीटीवी कैमरे मे कैद पति की इस हरकत का वीडियो फेसबुक पर पोस्ट कर दोस्तों से मदद की मांग की है। साथ ही पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
महिला ने फेसबुक पोस्ट पर पांच जून को दो वीडियो पोस्ट किए हैं। एक वीडियो में पति महिला को घर के बाहर पीट रहा है। दूसरा वीडियो किचन में पत्नी की पिटाई करने का है। महिला ने एक फेसबुक स्टेटस भी शेयर किया है। इसमें उसने लिखा है कि ‘ दोस्तों और रिश्तेदारों.. मुझे माफ करना कि मुझे इस तरह की पोस्ट शेयर करनी पड़ रही है। क्योंकि इसमें (वीडियो में) मेरा गला दबाया और धारदार चाकू गर्दन पर रखा गया है। वजह मेरे पति को दूसरी शादी करनी है, वह कहता है कि मैं और मेरे घरवाले कोर्ट मैरिज के पेपर्स पर हस्ताक्षर करें। ऐसा न करने पर चाकू रखकर कहता है कि इस तरह मार डालूंगा। मैं बहुत परेशान हूं, बच्चों की पढ़ाई, खाना-पीना, दूध सब बंद कर दिया है। बच्चों को लेकर कहां जाऊं। आप लोग मुझको सपोर्ट करें, प्लीज।’ इस वीडियो के पोस्ट होने के बाद उसको अब तक 24 लोगों ने लाइक किया है। महिला की बहन ने कमेंट कर फे सबुक यूजर्स से मांग की है कि प्लीज मेरी दीदी को और बच्चों को सपोर्ट करें। इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। इनको इंसाफ दिलाएं, हमारी मदद करें। वहीं दूसरी तरफ एक फेसबुक यूजर आंचल वर्मा ने कमेंट कर पीड़ित महिला को राय देते हुए लिखा है कि छोड़ दो दीदी उसे। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराओ। उसे अपने बच्चों से भी प्यार नहीं है तो ऐसे इंसान को छोड़ देना ही अच्छा है। बता दें कि सिविल लाइन की हिमगिरी कालोनी में रहने वाले एक साहूकार का पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी ने पति पर आरोप लगाया है कि वह घर में 16 सीसीटीवी कैमरे लगवाकर उसकी निगरानी करता है। वह दूसरी शादी करना चाहता है, विरोध पर पीटता है।
विज्ञापन


कोट
झगडे़ की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। फेसबुक पर सीसीटीवी फुटेज के वायरल होने की जानकारी नहीं है। जल्द ही फुटेज की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आशीष श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed