फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   प्रधान पति से मारपीट, कुएं में लटकाकर धमकाया

प्रधान पति से मारपीट, कुएं में लटकाकर धमकाया

Sun, 04 Jun 2017 03:03 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
प्रधान पति से मारपीट, कुएं में लटकाकर धमकाया
प्रधान पति से मारपीट, कुएं में लटकाकर धमकाया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
बिलारी। कोतवाली के देवीपुरा नगला गांव में अर्द्धनिर्मित धर्म स्थल की दीवार निर्माण का विरोध करने गए प्रधानपति से दूसरे पक्ष के लोगाें ने मारपीट की। प्रधान पति ने विरोधियों पर कुएं में लटकाकर धमकाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने को पुलिस को तहरीर दी है।
शनिवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे देवीपुरा नगला गांव की प्रधान नाजमा बेगम के वृद्ध पति फरजंद खां कुछ ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक को घटना बताते हुए तहरीर दी। प्रधान पति ने तहरीर में आरोप लगाया कि वह दोपहर के समय ग्राम प्रधान पति होने के नाते धर्म स्थल पर लोगाें को यह समझाने गया था कि बिना प्रशासन की अनुमति के कोई नया निर्माण नहीं होना चाहिए। विरोधी पक्ष के लोगों हुुकुम सिंह, मनवीर सिंह, लेखराज, चंद्रकेश आदि ने उसके साथ मारपीट की और उसके बाद हाथाें को रस्सी से बांधकर बराबर के कुएं में लटकाकर धमकाया कि दोबारा मौके पर आकर विरोध किया तब गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन

प्रधान पति के साथ कोतवाली पहुंचने वालाें में नन्हें खां, भूरे खां, दिलशाद खां, वसीम खां, शकील खां, बुंदू खां, यासीन खां, आमिर खां, मेढ़ू खां, रजा अली आदि मुख्य थे। कोतवाली प्रभारी रामवीर सिंह ने प्रधान पति और ग्रामीणाें को समझाया कि उनकी ओर से मिली शिकायत की जांच कराकर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल ने ग्रामीणाें से यह भी कहा कि यदि किसी को कोई समस्या है तब स्वयं मौके पर न जाकर पहले पुलिस को बताए। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक मौके पर कोई निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। अहतियातन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रासर -
- प्रधान पति के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे अनेक ग्रामीण
- धर्म स्थल दीवार निर्माण का विरोध जताने गए थे प्रधान पति
- धर्म स्थल के निकट अहतियात के तौर पर पुलिस तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed