{"_id":"593307cd4f1c1b36708b4648","slug":"1496516568114-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा छेड़खानी प्रकरण में सभी 14 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा छेड़खानी प्रकरण में सभी 14 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा छेड़खानी प्रकरण: आठ दिनों में ही 14 शोहदों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
रामपुर। 14 आरोपी, 17 गवाह, 12 परचे और पूरी हो गई टांडा में युवतियों से छेड़खानी प्रकरण की तफ्तीश। मुकदमा दर्ज होने के महज आठ दिन में इस पूरे मामले की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई। पुलिस की इस तेजी के बाद अब इस मुकदमे का भी फैसला फटाफट होने की उम्मीद जताई जा रही है।
टांडा में दो युवतियों के संग छेड़खानी कर उसका वीडियो वायरल कर देने की घटना से पूरा रामपुर शर्मसार हुआ था। बेखौफ शोहदों ने दो युवतियों के संग सरेआम छेड़छाड़ ही नहीं की थी,
बल्कि उनके साथ मारपीट तक की गई थी। 14 लोगों ने छेड़खानी की घटना को अंजाम देते हुए इसका वीडियो तैयार किया और इसको वायरल कर डाला था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने आनन-फानन में 14 लोगों के खिलाफ छेड़खानी और एससीएसटी का मुकदमा कायम किया था। इस मामले में पुलिस सभी 14 आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
एससीएसटी की धारा लगने के बाद मामले की तफ्तीश बिलासपुर के सीओ राहुल सिंह को सौंपी गई थी। उन्होंने तेजी से मामले की तफ्तीश करते हुए इस मुकदमे में चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में पुलिस की ओर से 12 परचे काटे गए हैं साथ ही पीड़ित युवतियों के साथ ही कुल 17 लोगों को गवाह बनाया गया है। युवतियों के साथ मारपीट भी की गई थी। उनके शरीर पर चोटों के भी निशान पाए गए हैं। इसकी मेडिकल में भी पुष्टि हुई है। कुल मिलाकर पुलिस ने मामले की तफ्तीश करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दखिल कर दी गई है। विवेचना कर रहे सीओ राहुल सिंह ने बताया कि विवेचना पूरी करके चार्जशीट दाखिल कर दी गई। अब एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।
रामपुर के एसपी विपिन ताडा का कहना है कि छेड़खानी प्रकरण में मामले की तफ्तीश पूरी कर ली गई है। इस मामले की चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत भी कार्रवाई हो रही है।