फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सांप्रदायिक ताकतों से छुटकारे के लिए कांग्रेस विकल्प: यादव

सांप्रदायिक ताकतों से छुटकारे के लिए कांग्रेस विकल्प: यादव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
सांप्रदायिक ताकतों से छुटकारे के लिए कांग्रेस विकल्प: यादव
मुरादाबाद। महान दल के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की जनता को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को पस्त करने के लिए कांग्रेस को मजबूत करना ही समय की जरूरत और विकल्प है। महान दल पूरी तरह कांग्रेस के साथ है।
विज्ञापन

कांग्रेस गठबंधन में शामिल महान दल के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति से ही दिल्ली का रास्ता तय होता है। उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में महान दल के कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्याशियों को मजबूती से चुनाव लड़ाएंगे और केंद्र में राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह कहा कि उत्तर प्रदेश में महान दल के समर्थन से सांप्रदायिक सरकार को कांग्रेस उखाड़ फेंकेगी। कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी आजम शेख ने कहा कि प्रदेश और देश में कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी। प्रियंका गांधी के राजनीति में कदम रखने से देश का युवा कांग्रेस के साथ खड़ा है। इस दौरान महान दल के के प्रदेश महासचिव सुनीत सिंह, जिला प्रभारी बदम सिंह सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रैली सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत
मुरादाबाद। कांग्रेस गठबंधन में शामिल होने के बाद महान दल 24 फरवरी को लाइनपार रामलीला मैदान में आभार रैली आयोजित करेगा। इसमें महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर समेत कई नेता शामिल होंगे। रैली की तैयारियों के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है।
कांग्रेस जिला कार्यालय गुरहट्टी में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह ने कहा कि रैली एतिहासिक होगी। इसमें करीब 10 हजार कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को सुनने आएंगे। भीड़ जुटाने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क किया जा रहा है। बैठक में पूर्व विधायक फूल कुंवर, शकील हाशमी, विनोद गुंबर, अजय सारस्वत, रईसुल कलाम और किरन तोमर आदि रहे।

महानगर कांग्रेस कार्यालय में भी बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने कहा कि दोपहर करीब एक बजे प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर रैली में शामिल होंगेे। महानगर अध्यक्ष ने महानगर पदाधिकारियों के साथ रैली स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी लिया। बैठक में असद मौलाई, आनंद मोहन गुप्ता, शिवराज सिंह, अनुराग शर्मा, डा. जमाल, दानिश कुरैशी, अनिल गुर्जर और खालिद नूर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed