फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मेगा ब्लाक से रेल संचालन बाधित

मेगा ब्लाक से थम गए रेल के पहिए, यात्रियों को हुई परेशानी

Tue, 08 Jan 2019 02:22 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 08 Jan 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
मेगा ब्लाक से रेल संचालन बाधित
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुरादाबाद रेल मंडल में सोमवार को रेल पटरी और स्लीपर बदलने के लिए ठीक करने के लिए कई रेलमार्गों पर मेगा ब्लाक लिया गया। जिससे ट्रेेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। जिससे यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ीं। सोमवार को मुरादाबाद-गाजियाबाद रेल मार्ग, मुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग पर मरम्मत कार्य किया गया। मंडल के तिलहर यार्ड और बंथरा के बीच सोमवार सुबह साढ़े ग्यारह से दोपहर साढ़े बारह बजे तक ब्लाक लिया गया था।
विज्ञापन


रेल पटरियों बदलने के लिए यहां ब्लाक लिया गया। लेकिन बारह बजे तक कार्य पूरा नहीं हो पाया। दोपहर एक बजे कार्य पूरा किया गया। जिसकी वजह से जम्मूतवी से हावड़ा जाने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस, बरेली से सिंगरौली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस दस- दस मिनट बीच में ही खड़ी रहीं। डासना और पिलखुआ के बीच सोमवार सुबह ग्यारह बजकर 40 मिनट से बारह बजकर पचास मिनट तक ब्लाक लिया गया था। लेकिन कार्य एक बजकर दस मिनट तक चला।
विज्ञापन


जिसकी वजह से नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली एक्सप्रेस और दिल्ली मुरादाबाद पैसेंजर बीच में ही रुकी रही। बरेली और बरेली कैंट के बीच पौने ग्यारह बजे से पौने बारह बजे तक ब्लाक लिया गया था। जिसकी वजह से हिमगिरी एक्सप्रेस 25 मिनट रुकी रही। इसके अलावा बालामऊ और बघौली के बीच भी ट्रैक पर कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बारह से दो बजे तक ब्लाक लिया गया था। लेकिन कार्य दोपहर ढाई बजे तक चला। जिसकी वजह से तीन मालगाड़ियां तहां तहां रुकी रहीं। बरेली और सीबी गंज के बीच भी रेल पटरियां बदलने का कार्य किया गया। जिसकी वजह से ढाई घंटे अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed