फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दो सौ साल पुराना है सेंट पॉल चर्च

दो सौ साल पुराना है सेंट पॉल चर्च

Mon, 17 Dec 2018 01:51 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
दो सौ साल पुराना है सेंट पॉल चर्च
मुरादाबाद।
विज्ञापन

क्रिसमस के त्योहार नजदीक है। पूरा शहर प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की तैयारियों में डूबा हुआ है। बाजार, घर और चर्चों में तरह-तरह से सजावट की जा रही है। मसीही समाज के लोग हर्षोल्लास से त्योहार मनाने की खुशियों में डूबे हुए हैं। इस बार दो सौ साल पुराने सेंट पॉल चर्च में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव पर कैरेल्स के स्वर गूंजेंगे। इसके अलावा अन्य चर्चों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सेंट पाल चर्च के पादरी संतोष पांडे ने पुरातन चर्च में 24 और 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा। ओल्ड सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च टाउन हॉल के पादरी डेनियल मैसी ने बताया कि मुरादाबाद का सबसे पुराना चर्च सेंट पॉल चर्च है। इसकी स्थापना वर्ष 1818 में हुई थी। उस वक्त मिलिट्री के अधिकारी चर्च में प्रार्थना के लिए जाया करते थे। बाद में आम नागरिकों के लिए टाउन हॉल ओल्ड सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च की स्थापना सन 1868 में हुई। इसकी स्थापना अमेरिका से आए रैब. ईडब्ल्यू पारकर ने की थी। उन्होंने बताया कि पहले अंग्रेजी और हिंदी में प्रार्थना की जाती थी। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है और इसे बढ़ावा देने के लिए ही हिंदी भाषा में ही प्रार्थना की जाने लगी। ओल्ड सेंट्रल चर्च में 21 से 23 दिसंबर तक सजावट होगी। गुब्बारे, फूलों के अलावा रंग-बिरंगी लाइट लगाई जाएंगी। 25 दिसंबर को सुबह चर्च सर्विस की जाएगी। इसमें प्रत्येक परिवार से एक केक लाना अनिवार्य है। इस केक को मिलाकर बांटते हैं। यह आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। 31 दिसंबर को कैंप फायर के बाद केक काटा जाएगा और एक जनवरी को नया साल मनाया जाएगा।
विज्ञापन

सेंट एंथनी चर्च के पादरी वीनू ने बताया कि चर्च में 23 दिसंबर को सजावट होगी। 24 दिसंबर को रात 11 बजे प्रार्थना के साथ कैरल्स गाई जाएंगी। साथ ही बाइबिल के पाठ पढ़े जाएंगे। रात साढ़े 12 बजे कॉफी और केक का वितरण होगा। 30 दिसंबर को बच्चों के लिए क्रिसमस ट्री सजाया जाएगा और खेलकूद प्रतियोगिता होगी। विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलिप मैथोडिस्ट चर्च के पादरी बृजेश मैंसन ने बताया कि चर्च 1967 में बना था। पहले यहां गर्ल्स हॉस्टल था। छात्राएं वहां जाती थीं। मिस ब्रैडली खुद आर्किटेक्ट थीं और उन्होंने खुद ही इस चर्च को बनवाया। लोगों ने इसके लिए एक-एक महीने का वेतन दिया। उसके बाद शहर के ज्यादातर लोग यहीं पर प्रार्थना करने के लिए आने लगे। 20 दिसंबर को क्रिसमस प्ले होगा। 21 दिसंबर को क्रिसमस ट्री होगा। 23 दिसंबर की शाम कनटाटा सर्विस होगी। 24 दिसंबर की रात कैंप फायर होगा और प्रार्थना होगी। 25 को क्रिसमस की प्रार्थना होगी। 31 दिसंबर को रात में प्रार्थना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed