फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एमआर टीका नहीं लगवाने वाले स्कूलों की रद्द होगी मान्यता

एमआर टीका नहीं लगवाने वाले स्कूलों की रद्द होगी मान्यता

Wed, 12 Dec 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
एमआर टीका नहीं लगवाने वाले स्कूलों की रद्द होगी मान्यता
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मीजल्स रुबेला (एमआर) टीकाकरण में सहयोग नहीं करने वाले स्कूलों पर प्रशासन का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक बाद मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को टीकाकरण नहीं करवाने वाले स्कूल चिह्नित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। स्कूल चिह्नित होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से उनकी मान्यता रद्द करने की संस्तुति की जाएगी।
स्कूलों में टीकाकरण के दो सप्ताह पूरे हो गए हैं। मुरादाबाद जिले के 1196345 लक्ष्य के सापेक्ष 26.5 फीसदी बच्चों का टीकाकरण हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के शेड्यूल के अनुपात में टीकाकरण की प्रतिशत काफी कम है। सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में टीकाकरण की समीक्षा हुई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि स्कूलों के सहयोग नहीं किए जाने से टीकाकरण प्रतिशत नहीं बढ़ पा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने आधा दर्जन निजी स्कूलों के टीका लगवाने से इंकार करने की बात कही। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए बीएसए को स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने मंगलवार को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। बीएसए ने कहा कि टीकाकरण में सहयोग नहीं करने वाले स्कूलों को ब्लाकवार चिह्नित किया जाए। बीएसए ने बताया कि चिह्नित स्कूलों की सूची जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी, ताकि उनकी मान्यता रद्द करने की संस्तुति की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदरसों पर भी होगी कार्यवाही
टीकाकरण अभियान में मदरसा प्रबंधकों का सहयोग नहीं मिल रहा है। जिससे मदरसों में टीकाकरण औसत सबसे कम है। जिला स्वास्थ्य समिति ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से टीकाकरण नहीं करवाने वाले अनुदानित मदरसों की सूची तलब की है। ताकि ऐसे मदरसों को मिलने वाली सरकारी अनुदान पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed