{"_id":"5b6367104f1c1bee748b77ec","slug":"141533241104-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से ठाकुरद्वारा रतूपुरा करनपुर मार्ग धसा, चार घंटे तक ठप रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से ठाकुरद्वारा रतूपुरा करनपुर मार्ग धसा, चार घंटे तक ठप रहा यातायात
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा। बारिश से ठाकुरद्वारा रतूपुरा करनपुर मार्ग की सड़क धंस गई। सड़क धंसने से करीब चार घंटे तक मार्ग पर यातायात ठप रहा। पीडब्लूडी ने क्रेन और रोलर मंगवाकर क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक कराया। करीब एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त बना हुआ है।
गुरुवार को सुबह बारिश से ठाकुरद्वारा रतूपुरा मार्ग की सड़क मंडी समिति के पास करीब चार फ ीट गहरे तक धंस गई। सड़क धंसने से मार्ग पर यातायात ठप हो गया। करीब चार घंटे तक यातायात ठप रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में जानकारी मिलने पर पीडब्लूडी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रोलर और जेसीबी मंगवाकर धंसने से क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत कराई। मरम्मत के बाद मार्ग पर यातायात सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। उधर लगातार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त है। जगह जगह जलभराव से लोग परेशान है। रामगंगा और ढेला नदी के किनारे रहने वाले करीब 60 गांव के लोगों में बाढ़ की आशंका को लेकर दहशत है। फ ीका नदी और रामगंगा नदी के कटान से किसानों में हड़कंप मचा हुआ है।