{"_id":"5b3be53d4f1c1b08278b4637","slug":"141530651965-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश के बाद तपती धूप ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश के बाद तपती धूप ने किया परेशान
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
गत तीन दिन से आधे-आधे शहर में हो रही बारिश के बाद सोमवार शाम बादल झमाझम बरसे। शाम से रात तक रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार सुबह से ही मौसम साफ होने की वजह से तेज धूप निकली। सूरज की तपती किरणों से लोग बेहाल हो गए। मौसम विभाग के अनुसार शहर में 42.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। इसके अलावा आठ जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहने की भी संभावना व्यक्त की है।
सोमवार को दिनभर आसमान में काली घटाएं छाई हुई थीं। देर शाम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। सूखे की मार झेल रहे किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि धान की रोपाई के हिसाब से सामान्य बारिश है। अब 20 दिन तक रोपाई का तेजी से काम होगा। गन्ने की फसल में सिंचाई से राहत मिलेगी। राजकीय इंटर कालेज में मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रात को बारिश की वजह से नमी बहुत ज्यादा थी। सुबह की आर्द्रता 97 फीसदी थी, जो दिन में धूप निकलने की वजह से घटकर 84 फीसदी रह गई। हालांकि अभी भी 15 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से पूर्वी हवा चल रही है, जिससे बादल होने की संभावना बनी हुई है।