{"_id":"5b37dd2f4f1c1b2b428b7970","slug":"141530387759-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुष्कर्म करने वालों को लगे फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची से दुष्कर्म करने वालों को लगे फांसी
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। मध्यप्रदेश के मंदसौर में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की घटना को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता संगठन काफी आक्रोशित है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने दुष्कर्म आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
नगर में मुरादाबाद रोड स्थित संगठन के कैंप कार्यालय पर शनिवार की दोपहर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता संगठन से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मंदसौर में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म कर उसे मरा जानकर फेंक देने की घटना पूरी हैवानियत वाली है। ऐसी घटना के दोषियों को फांसी की सजा दिया जाना जरूरी है। बैठक के बाद सभी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे और तहसीलदार कार्यालय के निकट जमा होकर नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। बाद में संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। संगठन के महासचिव और प्रवक्ता नोमान जमाल, बब्लू मसूदी, अमीर हसन, इमरान, शाह आलम, इकरार हुसैन, फिरोज आलम, मोहम्मद उस्मान, यासीन आदि मुख्य थे। तहसीलदार ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनका ज्ञापन अवश्य राष्ट्रपति तक पहुंचा दिया जाएगा।