{"_id":"5ad7aca94f1c1b64098b53ee","slug":"141524083881-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम एक्सपो इंडिया में पहुंचे 720 विदेशी खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम एक्सपो इंडिया में पहुंचे 720 विदेशी खरीदार
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
दक्षिणी अफ्रीका, ब्राजील, आस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात समेत कई देशों के 720 से अधिक खरीदारों की आमद के साथ बुधवार को इंडिया होम एक्सपो का सातवां संस्करण समाप्त हो गया। मुरादाबाद समेत देशभर के 650 से अधिक निर्यातकों ने मेले में अपने स्टॉल्स लगाए थे। निर्यातकाें का कहना है कि उन्हें मेले से अच्छे आर्डर मिलने की उम्मीद है।
ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में ईपीसीएच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय होम एक्सपो में वस्त्र, गृह, हाउसवेयर और फर्नीचर के हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया था। ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक राकेश कुमार का कहना है कि पियर 1, लाइफ टाइम ब्रांड्स, यूएसए कास्ट प्लस वर्ल्ड मार्केट, यूनिब्रांड प्राइवेट लिमिटेड समेत दुनिया की जानी मानी कंपनियों ने होम एक्सपो में हिस्सा लिया। मेले में पीतल के बने मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पादों के साथ ही खास तौर पर पूर्वोत्तर क्षेत्र के केन और बांस के बने उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। ईडी का कहना है कि वर्ष 2012 में होम एक्सपो की शुरुआत की गई थी। ईपीसीएच द्वारा इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि होम टोटल टैग के साथ होम एक्सपो एक परिपूर्ण शो बने। निर्यातकों का कहना है कि विदेशी खरीदारों ने उत्पादों को लेकर अच्छी पूछताछ की है। कुछ उत्पादों की सूची भी बनाई है। उम्मीद है कि कुछ आर्डर भी मिलेंगे।